✕

होम / बिजनेस / मोदी सरकार गरीबों से जुड़ी इस योजना में आज ले सकती है बड़ा फैसला, जानते हैं क्‍या है ये?

मोदी सरकार गरीबों से जुड़ी इस योजना में आज ले सकती है बड़ा फैसला, जानते हैं क्‍या है ये?

इस योजना को लेकर फरवरी में निर्मला सीतारमण और अगस्‍त में लाल किले से पीएम मोदी घोष्‍णा कर चुके हैं. ये योजना सरकार की सुपरहिट योजनाओं में शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार की कुछ योजनाएं ऐसी हैं जो काफी लोकप्रिय हुई हैं और उन्‍होंने सरकार को चुनावों में जनता का समर्थन भी दिलाया है. अब वो भले ही उज्‍जवला योजना हो या प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना. अब इसी कड़ी में माना जा रहा है कि सरकार गठन होने के बाद आज सरकार पीएम आवास योजना के तहत 2 करोड़ घरों को बनाने का ऐलान कर सकती है. 

आज पहली कैबिनेट में हो सकता है फैसला
मोदी 3.0 सरकार के रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. माना जा रहा है कि सरकार बनने के बाद इस पहली कैबिनेट बैठक में 2 करोड़ अतिरिक्‍त आवास बनाने को लेकर सरकार की मंजूरी मिल सकती है. पीएम मोदी ने रविवार को 72 मंत्रियों के साथ शपथ ली है. इस सरकार में एनडीए के सहयोगियों से लेकर बीजेपी के कई नए चेहरों को शामिल किया गया था. 

ये भी पढ़ें:सबके साथ से बनी सरकार में Modi ने रखा सबका ख्याल, यूपी को मिला सबसे ज्यादा

बजट भाषण में निर्मला ने कही थी ये बात? 
बजट भाषण को टेबल करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार आने वाले साल में 2 करोड़ नए घरों का निर्माण करेगी. उन्‍होंने कहा था कि सरकार इस कदम को बढ़ती जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए उठा रही है. उन्‍होंने ये भी कहा था कि कोविड की चुनौतियों के मद्देनजर हम तीन करोड़ घरों के लक्ष्‍य को पाने के काफी करीब हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि जिस तरह से मकानों की जरूरत बढ़ रही है उसे देखते हुए सरकार का ये कदम उस जरूरत को पूरा करने में भी मददगार साबित होगा. 

पीएम मोदी ने भी कही ये बात 
पिछले साल अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, पीएम मोदी ने कहा था कि झुग्गियों, चॉलों और अनधिकृत कॉलोनियों और किराए में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के लोग जो घरों में रहते हैं, वे जल्द ही सस्‍ती ब्‍याज दरों के साथ होम लोन ले सकेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि इस पर एक योजना पर काम चल रहा है . उसके बाद अब सरकार इसकी घोषणा करने की तैयारी कर रही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

19 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

19 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

19 hours ago