होम / बिजनेस / BSNL के 'अच्छे दिन' लौटाने के लिए सरकार ने मंजूर किया रिवाइवल पैकेज

BSNL के 'अच्छे दिन' लौटाने के लिए सरकार ने मंजूर किया रिवाइवल पैकेज

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल पिछले काफी समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 'अच्छे दिन' लौटाने के लिए मोदी सरकार ने 89047 करोड़ रुपए के रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दे दी है. इस पैकेज का इस्तेमाल BSNL द्वारा 4G और 5G सेवाओं पर किया जाएगा. बुधवार यानी आज हुई कैबिनेट बैठक में बीएसएनएल को अपने पैरों पर खड़ा रहने में मदद के लिए रिवाइवल पैकेज देने का फैसला लिया गया. एक्सपर्ट मानते हैं कि सरकार से मिली इस मदद से BSNL को अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. 

पहले भी मिला है पैकेज
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कैबिनेट मीटिंग में BSNL के रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी गई है. दूरसंचार कंपनी इस पैकेज का इस्तेमाल 4G और 5G सेवाओं के विकास और विस्तार के लिए करेगी. वैसे ये पहला मौका नहीं है जब BSNL के लिए रिवाइवल पैकेज का ऐलान हुआ है. सरकार ने पिछले साल जुलाई 2022 में भी एक पैकेज की घोषणा की थी, ताकि टेलीकॉम कंपनी अपनी सेवाओं को बढ़ावा देने और गुणवत्ता में सुधार करने के साथ ही ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के जाल को तेजी से फैला सके.

प्राइवेट कंपनियों से पिछड़ी 
बता दें कि BSNL की स्थिति बेहद खस्ता है. कंपनी जहां अपने ग्राहकों को 3G उपलब्ध कराने में ही परेशानी का सामना कर रही है. वहीं, Jio और एयरटेल जैसे प्राइवेट प्लेयर 5G लेकर आ गए हैं. किसी जमाने में BSNL अपने दमदार और मजबूत नेटवर्क के लिए मशहूर थी. दूरदराज के इलाकों में भी इस सरकारी दूरसंचार कंपनी का नेटवर्क बेजोड़ था, लेकिन अब शहर में ही उसके यूजर कनेक्टिविटी की समस्या से दो-चार होते रहते हैं. मोबाइल सर्विस के अलावा, ब्रॉडबैंड के मोर्चे पर भी कंपनी झटके दर झटके लगते रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

19 seconds ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

15 minutes ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

31 minutes ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

9 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

15 hours ago

बड़ी खबरें