होम / बिजनेस / मिजोरम सरकार ने हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए NBCC इंडिया को दिए ऑर्डर, जानिए क्या है इसके शेयर का हाल?

मिजोरम सरकार ने हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए NBCC इंडिया को दिए ऑर्डर, जानिए क्या है इसके शेयर का हाल?

NBCC इंडिया लिमिटेड को मिजोरम सरकार से हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के लिए महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने से कंपनी के शेयरों में तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड (NBCC) को मिजोरम सरकार से हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है. इसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. बुधवार यानी 13 फरवरी, 2025 को एनबीसीसी के शेयर 2 प्रतिशत तक की तेजी के साथ 87.04 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गए. हालांकि खबर लिखने के दौरान शेयर में हल्की गिरावट आई है. दरअसल, कंपनी ने मिजोरम राज्य सरकार के सिंचाई और जल संसाधन विभाग से तीन हाइड्रोपावर परियोजनाओं के लिए वर्क ऑर्डर हासिल किए हैं. इससे कंपनी के कारोबार में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए 25 प्रतिशत का बढ़ा हुआ नेट मुनाफा 138.47 करोड़ रुपये दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 110.74 करोड़ रुपये था. कंपनी की आमदनी में वृद्धि के कारण मुनाफे में यह बढ़ोतरी आई है. इसके साथ ही कंपनी का कुल रेवेन्यू भी 16.6 प्रतिशत बढ़कर 2,827 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष 2,423.5 करोड़ रुपये था. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,882.16 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,482.41 करोड़ रुपये थी. एनबीसीसी इंडिया, एक राज्य के स्वामित्व वाली नवरत्न कंपनी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्ट (पीएमसी) और रियल एस्टेट के क्षेत्र में सक्रिय है. 

कंपनी के शेयर का हाल

पिछले छह महीनों में एनबीसीसी इंडिया के शेयरों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है. इस साल अब तक इसमें 9 प्रतिशत और पिछले एक साल में 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. पिछले पांच दिनों में भी यह शेयर 10 प्रतिशत गिरा है. हालांकि, पांच साल की अवधि में कंपनी के शेयरों में 300 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखा गया है, और इसके अधिकतम रिटर्न की दर 2,000% तक पहुंची है. यह शेयर 4 रुपये से बढ़कर अब 87 तक पहुंच चुका है. एनबीसीसी इंडिया को उम्मीद है कि नए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के साथ कंपनी की स्थिति में और सुधार होगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

21 minutes ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

1 hour ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

2 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

2 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

21 minutes ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

1 hour ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

2 hours ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.