होम / बिजनेस / फेड पॉलिसी से पहले ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, खबरों के दम पर ये शेयर मचाएंगे धमाल

फेड पॉलिसी से पहले ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, खबरों के दम पर ये शेयर मचाएंगे धमाल

फेड की बैठक का आज दूसरा दिन है, आज देर रात फेड पॉलिसी रेट्स का ऐलान करेगा, अनुमान यही है कि 0.75 परसेंट तक की बढ़ोतरी की जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: फेड पॉलिसी से पहले अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन सुस्ती देखने को मिली. डाओ जोंस 225 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक में करीब 2 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है. अमेरिकी बाजारों ने लगातार दूसरे दिन बेहद सीमित दायरे में कारोबार किया. SGX Nifty की शुरुआत आज करीब करीब फ्लैट है. यूरोप के बाजार भी कल फिसलकर बंद हुए हैं, ऐसे में भारतीय शेयर बाजारों के लिए संकेत मिले जुले हैं. फेड की बैठक का आज दूसरा दिन है, आज देर रात फेड पॉलिसी रेट्स का ऐलान करेगा, अनुमान यही है कि 0.75 परसेंट तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. 

आज आपको किन खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए. एक नजर डालते हैं 

कल नतीजे आए, आज शेयरों में दिखेगी हलचल
कल निफ्टी की बड़ी कंपनी L&T के पहली तिमाही नतीजे आए जो कि मिले-जुले रहे हैं. कंपनी का मुनाफा 45 परसेंट बढ़ा है, बिक्री में 22 परसेंट का इजाफा देखने को मिला है. मार्जिन में भी हल्की सी बढ़त दिखाई दी है. इस शेयर पर आज फोकस रहेगा
Tata Power के नतीजे कल काफी अच्छे रहे हैं. कंपनी का मुनाफा 103 परसेंट बढ़ा है, आय में 43 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की गई है, हालांकि मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है, मार्जिन 23.3 परसेंट से गिरकर 14.5 परसेंट पर आ गया है. इस कंपनी पर फोकस रखना चाहिए
EPL के पहली तिमाही के नतीजे बेहद कमजोर रहे हैं, कंपनी की आय सिर्फ 4 परसेंट बढ़ी है जबकि मुनाफा 41 परसेंट गिरा है. इस कंपनी के शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है, इस पर नजर बनाकर रखें
Relaxo Footwear को पहली तिमाही में 26 परसेंट मुनाफा दर्ज हुआ है, आय में भी 34 परसेंट की अच्छी बढ़त हुई है. 
Shoppers Stop ने पहली तिमाही में रेवेन्यू में 362 परसेंट की ग्रोथ दिखाई है, साथ ही कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गई है, कंपनी -105 करोड़ रुपये के घाटे में थी जबकि इस बार 23 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, इसके शेयरों में आज मूवमेंट देखने को मिल सकता है 
Sanofi का पहली तिमाही में मुनाफा 33 परसेंट गिरा है जबकि आय में 11 परसेंट की गिरावट दर्ज हुई है. 
शराब बनाने वाली कंपनी United Spirits ने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं, कंपनी की बिक्री में 34 परसेंट का उछाल देखने को मिला है, मुनाफा 204 परसेंट उछला है, इसके शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. 

आज आएंगे नतीजे 
आज भी कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं, जिसमें Maruti Suzuki, Bajaj Finance, Tata Motors, Biocon, Coromandel International, United Breweries, Colgate शामिल है. इनके शेयरों पर फोकस बनाकर रखें. 

खबरों वाले शेयर 
1. Axis Bank को CCI से Citibank के भारतीय रिटेल कारोबार को खरीदने के लिए मंजूरी मिल गई है. आज शेयरों में तेजी का रूझान दिख सकता है 
2. Tata Power को Blackrock, Mubadla की हिस्सेदारी खरीदने के लिए CCI से मंजूरी मिल चुकी है. Tata Power में इस खबर के दम पर तेजी दिख सकती है 
3. ONGC ने अब ग्रीन हाइड्रोजन बनाने का ऐलान कर दिया है. इसके लिए कंपनी ने एक करार भी कर लिया है. आज फोकस में ये शेयर रहेगा 
4. JSW Energy के लिए अच्छी खबर है कि Ind-Barath Energy के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है, इसके रिजोल्यूशन प्लान को हैदराबाद NCLT से मंजूरी मिल गई है.   
5. HDFC Life और Yes Bank दोनो के बोर्ड फंड जुटाने की योजना पर 29 जुलाई को एक बैठक करने वाले हैं. इन दोनों के शेयरों पर फोकस रखना चाहिए 
6. Piramal Ent. को रिजर्व बैंक से NBFC के लिए सर्टिफिकेट मिला है. इसलिए ये शेयर आज फोकस में रहेगा
7. डिफेंस सेक्टर के शेयरों पर आज नजर रखनी चाहिए क्योंकि डिफेंस पैनल ने 28732 करोड़ रुपये के हथियारों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. HAL, BEL के शेयरों में इस खबर के दम पर हलचल दिख सकती है. 
8. Zydus Life को USFDA से उसके हाई ब्लड प्रेशर के टैबलेट Bisoprolol Fumarate के लिए मंजूरी मिल गई है. ये शेयर आज बढ़त दिखा सकता है. नजर बनाकर रख सकते हैं
9. Sanofi India के नतीजे भले ही खराब रहे हैं लेकिन कंपनी ने 192 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. 

VIDEO: देश के 1200 रेलवे स्टेशन बनेंगे हाई टेक


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

18 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

20 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

20 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

20 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

14 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

18 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

15 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

20 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

20 hours ago