होम / बिजनेस / ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा भारी, इंडिगो-जेप्टो समेत 9 प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा भारी, इंडिगो-जेप्टो समेत 9 प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

सरकार के मुताबिक, डार्क पैटर्न के तहत 13 तरह की प्रतिबंधित डिजिटल डिजाइन प्रथाओं की पहचान की गई है. इनमें ड्रिप प्राइसिंग, बास्केट स्नीकिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, फर्जी जल्दबाजी, कन्फर्म शेमिंग और ट्रिक क्वेश्चन जैसी तकनीकें शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह करने या उनकी पसंद को प्रभावित करने वाले भ्रामक डिजिटल डिजाइन के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने IndiGo, Zepto, FirstCry, Physics Wallah और SpiceJet समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘डार्क पैटर्न’ के इस्तेमाल को लेकर जुर्माना लगाया है. इन प्लेटफॉर्म को उपभोक्ताओं को प्रभावित करने वाली भ्रामक डिजाइन सुविधाओं को हटाने का भी निर्देश दिया गया है.

सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 'प्रीवेंशन एंड रेगुलेशन ऑफ डार्क पैटर्न्स गाइडलाइन्स, 2023' के तहत कार्रवाई को मजबूत किया गया है. इसका उद्देश्य ऑनलाइन बाजार में अनुचित व्यापारिक गतिविधियों से उपभोक्ताओं की सुरक्षा करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता बढ़ाना है.

13 तरह के डार्क पैटर्न की पहचान

सरकार के मुताबिक, डार्क पैटर्न के तहत 13 तरह की प्रतिबंधित डिजिटल डिजाइन प्रथाओं की पहचान की गई है. इनमें ड्रिप प्राइसिंग, बास्केट स्नीकिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, फर्जी जल्दबाजी, कन्फर्म शेमिंग और ट्रिक क्वेश्चन जैसी तकनीकें शामिल हैं. उपभोक्ता मामलों के विभाग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसी प्रथाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज की है. जून 2025 में CCPA ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को एडवाइजरी जारी कर अपनी सेवाओं का सेल्फ-ऑडिट करने और डार्क पैटर्न की पहचान कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया था. इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले प्लेटफॉर्म से करीब ₹20 लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है.

Zepto पर ₹7 लाख का जुर्माना

जुर्माना झेलने वाली कंपनियों में Zepto Marketplace भी शामिल है. CCPA ने पाया कि प्लेटफॉर्म पर शुरुआत में कम कीमत दिखाई गई, लेकिन भुगतान के समय हैंडलिंग चार्ज और सदस्यता शुल्क जोड़ दिया गया. नियामक ने अतिरिक्त हैंडलिंग चार्ज को ड्रिप प्राइसिंग और बिना स्पष्ट सहमति के सदस्यता प्लान जोड़ने को बास्केट स्नीकिंग माना. इसके लिए Zepto पर ₹7 लाख का जुर्माना लगाया गया.

Physics Wallah पर ₹5 लाख की कार्रवाई

Physics Wallah पर CCPA ने ₹5 लाख का जुर्माना लगाया. यह कार्रवाई PW Foundation के लिए पहले से चुने गए ₹10 के डोनेशन विकल्प को लेकर की गई. नियामक ने डोनेशन बनाए रखने के लिए भावनात्मक तरीके से प्रेरित करने वाले संदेशों और मुफ्त कोर्स का इस्तेमाल करने से पहले व्यक्तिगत जानकारी अनिवार्य रूप से लेने पर भी आपत्ति जताई. सरकार के अनुसार, कंपनी ने जुर्माना जमा कर दिया है और संबंधित प्रथाओं को बंद कर दिया है.

IndiGo के ऐप में बदला गया मैसेज

CCPA ने यात्रा सुरक्षा से जुड़े ऑप्ट-आउट विकल्प को लेकर IndiGo के मोबाइल ऐप में भी हस्तक्षेप किया. शिकायतों के बाद कंपनी को अपने पुराने संदेश “No I will take risk” को बदलकर अधिक तटस्थ विकल्प “No, I will not add to the trip” करने का निर्देश दिया गया. इसी तरह BookMyShow को अपने BookASmile कार्यक्रम के लिए पहले से चुने गए ₹1 के योगदान विकल्प को हटाने का निर्देश दिया गया. CCPA ने इसे भी बास्केट स्नीकिंग की श्रेणी में माना.

FirstCry, PharmEasy समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर भी कार्रवाई

सरकार के मुताबिक, CCPA ने FirstCry, PharmEasy, McAfee, SpiceJet और कोचिंग प्लेटफॉर्म Anuj Jindal के खिलाफ भी कार्रवाई की है. इन कंपनियों को छिपे हुए शुल्क, जबरन सब्सक्रिप्शन, भ्रामक काउंटडाउन टाइमर और उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करने वाले सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल विकल्प जैसी प्रथाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. CCPA की यह कार्रवाई तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजार में उपभोक्ताओं को भ्रामक डिजाइन और अनुचित व्यापारिक प्रथाओं से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

6 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

6 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

7 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

7 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें