होम / बिजनेस / AI ने मजबूत किए Microsoft के हाथ, कंपनी ने बना डाला ये रिकॉर्ड 

AI ने मजबूत किए Microsoft के हाथ, कंपनी ने बना डाला ये रिकॉर्ड 

माइक्रोसॉफ्ट AI पर फोकस कर रही है, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलते कंपनी की आर्थिक स्थिति में मजबूती आई है/

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों की आर्थिक सेहत बेहतर होती जा रही है. AI की बदौलत ही माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. दुनिया की इस दिग्गज आईटी कंपनी ने पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटल को पार कर लिया है. हालांकि, मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया में Apple दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है. 

Apple से निकली थी आगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंट्रा-डे में माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय के लिए iPhone निर्माता Apple को पछाड़ दिया था, लेकिन मुनाफावसूली के चलते एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट दूसरे स्थान पर आ गई. उधर, फेसबुक की पैरेंट कंपनी META के मार्केट कैप में भी इजाफा हुआ है. मार्क जुकरबर्ग की इस कंपनी का मार्केट कैपिटल 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है. इसी के साथ जुकरबर्ग की नेटवर्थ में भी बढ़ोत्तरी हुई है. यह बढ़कर 141 अरब डॉलर हो गई है. मार्क जुकरबर्ग दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें - IT क्षेत्र में Layoff का तांडव जारी, Tech Mahindra ने खो दिए 4000 कर्मचारी!

छोटे AI मॉडल पर काम
एक रिपोर्ट बताती है कि माइक्रोसॉफ्ट पिछले साल यानी 2023 में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली कंपनियों में शुमार थी. पिछले साल कंपनी ने 57 प्रतिशत का रिटर्न दिया था और इस साल कंपनी 7.4 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है. दरअसल, कंपनी ने AI संबंधित डील की है, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा है. माइक्रोसॉफ्ट AI मार्केट में ज्यादा अवसरों का लाभ उठाने के लिए सस्ते, छोटे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल पर भी काम कर रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago