होम / बिजनेस / माइक्रोसॉफ्ट ने नई AI चिप को किया लॉन्‍च, इन कंपनियों से होगा इसका मुकाबला 

माइक्रोसॉफ्ट ने नई AI चिप को किया लॉन्‍च, इन कंपनियों से होगा इसका मुकाबला 

ऐसा नहीं है माइक्रोसॉफ्ट पहली बार इस तरह की चिप को लॉन्‍च कर रहा हो, इससे पहले गूगल और अमेजन भी अपनी चिप को अलग-अलग एआई मकसदों से लॉन्‍च कर चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) को लेकर लगातार बढ़ती प्रतिस्‍पर्धा के बीच माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी एआई चिप को लॉन्‍च कर दिया है. माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी इस नई चिप को इग्‍नाइट कांफ्रेंस में लॉन्‍च किया. कंपनी ने इस लॉन्‍च में कस्‍टम डिजाइन किए गए चिप्‍स और इंटीग्रेटेड सिस्‍टम से जुड़ी चिप को लॉन्‍च किया है. माइक्रोसॉफ्ट की इस नई चिप का मुकाबला Nvidia’s AI graphics processing units और Cobalt CPU से है.

क्‍या खास है इस चिप में ? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इक्रोसॉफ्ट के द्वारा लॉन्‍च की गई इन चिप का नाम Azure Maia AI Accelerator और Microsoft Azure Cobalt CPU है. इनमें  Azure Maia AI Accelerator आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़े टॉस्‍क को पूरा करने में सक्षम है तो वहीं ये जनरेटिव एआई में भी काम आ सकती है. जबकि Azure Maia AI Accelerator माइक्रोसॉफ्ट क्‍लॉउड कंप्‍यूटर वर्क में काम आता है. माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा डिजाइन की गई ये चिप बुनियादी ढाचा प्रणालियों को विकसित करने में काम आने वाली चिप है. इसमें सिलिकॉन विकल्‍प सॉफ्टवेयर और सर्वर से लेकर रैक और कूलिंग सिस्‍टम तक सबकुछ शामिल है. जिन्‍हें कस्‍टमर के काम की क्षमता को देखते हुए ऊपर से नीचे तक डिजाइन किया गया है और ये पूरी तरह से आंतरिक रुप से अनुकूलित भी हैं. 

क्‍या बोले माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी उपाध्‍यक्ष? 
इस लॉन्‍च के मौके पर माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी उपाध्‍यक्ष स्‍कॉट गुथरी ने कहा कि कंपनी एआई से जुड़े नए इनोवेशन को लेकर काम करती रही है. हम अपने कस्‍टमर की हर जरूरत को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. हम जिस स्‍तर पर काम कर रहे हैं उसमें हमारी कोशिश है कि हम अपने प्रदर्शन को बेहतर करें और सप्‍लाई चेन में वैरिएशन लाने का प्रयास करें. 

इससे पहले भी लॉन्‍च हुई हैं विशेष चिप्‍स 
ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी कंपनी ने इस तरह की चिप्‍स को लॉन्‍च किया हो इससे पहले गूगल भी इसी तरह की चिप्‍स को लॉन्‍च कर चुका है. गूगल एआई के लिए टेंशर प्रोसेसर यूनिट की घोषणा कर चुका है. उससे पहले अमेजन 2018 में अपनी ग्रेविटॉन आर्म्‍ड बेस्‍ड चिप और इंफीरेशिया एआई प्रोसेसर को (Inferentia AI Processor) को लॉन्‍च कर चुका है. 
 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

7 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

7 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago