होम / बिजनेस / Moonlighting पर चल रही बहस पर बोले सत्या नडेला, 'कर्मचारियों पर जासूसी करना सही नहीं'

Moonlighting पर चल रही बहस पर बोले सत्या नडेला, 'कर्मचारियों पर जासूसी करना सही नहीं'

. नडेला के अनुसार, 'आलसी कर्मचारियों' के बारे में प्रबंधकों की बढ़ती सोच उत्पादकता पागलपन की ओर ले जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः 'मूनलाइटिंग' पर चल रही बहस के बीच माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने बहस में पड़ते हुए कहा है कि कर्मचारियों की जासूसी करना सही नहीं है. नडेला के अनुसार, 'आलसी कर्मचारियों' के बारे में प्रबंधकों की बढ़ती सोच उत्पादकता पागलपन की ओर ले जा रही है.

हाइब्रिड वर्किंग पर कंपनी नहीं कर पा रही है भरोसा

उनके मुताबिक, रिमोट वर्किंग या हाइब्रिड वर्किंग के बीच अब उत्पादकता का व्यामोह उभर रहा है. उन्होंने कहा, रिमोट वर्किंग के मामले में प्रबंधन और प्रबंधक दूर से काम करने वाले कर्मचारियों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि दूसरी तरफ कर्मचारी खुद को दबाव में महसूस कर रहे हैं. भरोसे की इस कमी ने काम के माहौल में अजीबोगरीब पागलपन पैदा कर दिया है.

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वे का जिक्र किया

दरअसल नडेला ने ये बयान माइक्रोसॉफ्ट के एक सर्वे के नतीजों के बाद दिए हैं. सर्वे के मुताबिक, मैनेजर इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि कर्मचारी कंपनी के साथ पूरी क्षमता से घर पर रिमोट वर्किंग से काम कर रहा है. नडेला के अनुसार, 'आलसी कर्मचारियों' के बारे में प्रबंधकों की बढ़ती सोच उत्पादकता पागलपन की ओर ले जा रही है. नडेला ने कहा कि ऐसे में कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए जासूसी करने से हालात और बिगड़ेंगे जो पूरी तरह गलत है.

वर्कप्लेस पर अजीब हो रही है स्थिति

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख के मुताबिक एक तरफ प्रबंधक कर्मचारियों से काम करवा रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ उन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं. इससे वर्कप्लेस पर स्थिति अजीब हो जाती है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वे ऐसे टूल्स को अपना रहे हैं ताकि मैनेजर और कर्मचारी एक दूसरे से बेहतर तरीके से जुड़ सकें. हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि वे कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखने को उत्पादकता बढ़ाने का सही तरीका नहीं मानते हैं.

ये है मूनलाइटिंग का मतलब

अब ये भी समझ लेते हैं कि आखिर मूनलाइटिंग होता क्या है? मूनलाइटिंग का मतलब होता है नियमित नौकरी के साथ-साथ किसी तरह की अन्य नौकरी करना. उदाहरण के तौर पर आप एक कंपनी में काम करते हैं, उसके टाइमिंग के बाद आप एक्स्ट्रा कमाई के लिए कोई पार्ट-टाइम जॉब ढूंढ लेते हैं, तो उसे मूनलाइटिंग कहा जाएगा. अक्सर लोग नाइट और वीकएंड पर इस तरह की जॉब करते हैं. पश्चिमी देशों में तो लंबे समय से मूनलाइटिंग का कल्चर है. लेकिन, भारत में कोविड-19 महामारी के बाद से इसमें तेजी आई है. 

VIDEO: नवरात्रि में भूल से भी न करें ये 10 काम, नहीं तो शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

1 minute ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

5 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

1 minute ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

14 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

4 hours ago