होम / बिजनेस / बाजार में आई एक और दमदार SUV, जानें फीचर्स और प्राइज़

बाजार में आई एक और दमदार SUV, जानें फीचर्स और प्राइज़

MG मोटर इंडिया ने ग्लॉस्टर का अपडेटेड वर्जन बाजार में उतार दिया है. यह SUV कई खूबियों से लैस है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आप SUV खरीदना चाहते हैं, तो इस सेगमेंट में एक और ऑप्शन उपलब्ध हो गया है. MG मोटर इंडिया ने अपनी अपडेटेड फुल-साइज SUV ग्लॉस्टर लॉन्च कर दी है. हालांकि, 2022 MG Gloster का डिज़ाइन काफी हद तक पहले की तरह है, लेकिन इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं. खासतौर पर इंटीरियर में 75 से ज्यादा नए कनेक्टेड कार फीचर्स मौजूद हैं. 

31.99 लाख रुपए से शुरू
नई MG ग्लॉस्टर ADAS टेक्नोलॉजी से लैस है. प्राइज़ की बात करें तो, MG ग्लॉस्टर 2022 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपए है. यह तीन वैरिएंट सुपर, शार्प और सैवी में उपलब्ध है. साथ ही कंपनी ने इसे 4 कलर ऑप्शन में उतारा है.

दो ड्राइवट्रेन लेआउट
MG ग्लॉस्टर 2022 को 4x4 और 4x2 ड्राइवट्रेन लेआउट में पेश किया गया है. इसके लुक की बात करें, तो यह मस्कुलर बोनट, बड़ी क्रोम फिनिश्ड ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स के साथ आती है. इसके अलावा, इसमें आपको रूफ रेल्स, इंडिकेटर माउंटेड आउट साइड रियर व्यू मिरर्स (ORVM), ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, दरवाजों के नीचे फुट स्टेपर्स,19 इंच के अलॉय व्हील, रियर विंडो वाइपर और क्वाड एग्जॉस्ट सिस्टम मिलते हैं.

दो मॉडल ऑप्शन 
MG की इस अपडेटेड SUV भारत में 6 और 7 सीटों के दो मॉडल ऑप्शन के साथ आती है. इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ, पहले से बड़ा HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी की बात करें तो अपनी इस SUV में MG एयरबैग, ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम, इमरजेंसी ब्रेकिंग और टकराव की चेतावनी जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

2.0 लीटर का इंजन
इस SUV में BS6 मानकों के अनुरूप 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. इसका इंजन अलग-अलग ड्राइव मोड में 163bhp की पावर के साथ 375Nm का टॉर्क और 218bhp की पावर के साथ 480Nm का टॉर्क जनरेट करता है. MG ग्लॉस्टर 2022 का इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

1 hour ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

2 hours ago

दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘ललित होटल’ पर खतरा: 1,063 करोड़ की मांग बहाल, लाइसेंस रद्द करने का आदेश बरकरार

अदालत ने माना कि NDMC द्वारा उठाई गई 1,063 करोड़ रुपये से अधिक की लाइसेंस फीस की मांग वैध है. यह राशि लंबे समय से लंबित बकाया के रूप में मानी जा रही थी, जिसे पहले निचली अदालत ने खारिज कर दिया था.

5 hours ago

Happy Birthday: क्रिकेट के बाद बिजनेस में भी सुपरहिट ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया के ब्रांड सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के बाद भी कमाई और प्रभाव के मामले में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

5 hours ago

सेंसेक्स 2 दिन में 1600 अंक टूटा, आज बाजार में राहत या फिर दबाव?

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% टूटकर 77,664 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स भी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 पर आ गया.

5 hours ago

बड़ी खबरें

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

30 minutes ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

1 hour ago

डाबर इंडिया बिजनेस के नए सीईओ बने हरजीत एस भल्ला

भल्ला के पास 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं.