✕

होम / बिजनेस / गुजरता साल फिर देने वाला है Meta के कर्मचारियों को दर्द, सामने आई ये बड़ी खबर

गुजरता साल फिर देने वाला है Meta के कर्मचारियों को दर्द, सामने आई ये बड़ी खबर

इस साल अब तक अनगिनत कंपनियां खर्चे करने के नाम पर नौकरियों में कटौती कर चुकी हैं. Meta भी एक बार फिर से ऐसा करने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta से एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने फिर से छंटनी शुरू कर दी है. Meta ने अपने WhatsApp, Instagram, और Reality Labs जैसे डिवीज़न में कर्मचारियों की संख्या कम कर रही है. यह कवायद खर्चे कम करने के लिए है. बताया जा रहा है कि इस छंटनी से Meta के कई विभाग प्रभावित होंगे. 

नए मौके देने का प्रयास
वहीं, मेटा के प्रवक्ता डेव अर्नाल्ड का कहना है कि कंपनी अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए रिसोर्सेज का पुनर्वितरण कर रही है.  इसके तहत टीमों को एक यूनिट से दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया जा रहा है और कर्मचारियों की भूमिका में बदलाव किए जा रहे हैं. अर्नाल्ड ने यह भी कहा कि जब किसी पद को खत्म किया जाता है, तो मेटा प्रभावित कर्मचारियों को नए मौके देने के लिए हर संभव प्रयास करती है. इसी साल मेटा ने रियलिटी लैब्स डिवीज़न में छंटनी कर चुकी है.

अब तक इतनी कटौती 
Meta ने 2022 से अब तक करीब 21,000 नौकरियों में कटौती की है, ताकि खर्चों को कम किया जा सके. खर्चों में कटौती के लिए कई कंपनियां इस साल नौकरियों पर कैंची चला चुकी हैं. हाल ही में खबर आई थी कि अमेज़न 2025 की शुरुआत तक लगभग 14000 मैनेजर के पद खत्म कर सकती है. इससे कंपनी को सालाना 3 अरब डॉलर की बचत हो सकती है. Amazon वैश्विक स्तर पर अपनी मैनेजमेंट वर्कफोर्स को लगभग 105,770 से घटाकर 91,936 करने पर विचार कर रही है. यानी इसमें 13,834 की कटौती हो सकती है. अनुमान है कि इस कदम से कंपनी को सालाना 2.1 अरब डॉलर से लेकर 3.6 अरब डॉलर तक की बचत होगी. यह आंकड़ा अमेज़न के अगले साल के लिए अनुमानित ऑपरेटिंग प्रॉफिट का 3% से 5% है.

हर टीम करेगी रिव्यू
इस दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी का कहना है कि उसने हाल ही में बहुत सारे मैनेजर अपनी वर्कफोर्स में शामिल किए हैं और उसका मानना ​​है कि अब बदलाव का सही समय है.  कंपनी ने स्पष्ट किया है कि हर टीम अपने स्ट्रक्चर का रिव्यू करेगी और संभव है कि कुछ रोल्स खत्म हो जाएं. हालांकि, कंपनी ने यह नहीं कहा है कि उसके इस कदम से नौकरियां जाना तय है. दरअसल,  मैनेजर्स-इंडीविजुअल कॉन्ट्रीब्यूटर्स रेशियो में बदलाव मैनेजर्स को नई भूमिका देकर भी किया जा सकता है. इसके लिए नौकरी से निकालने की ज़रूरत नहीं है. अब कंपनी इस राह पर चलेगी या नहीं, यह आने वाले समय में साफ हो जाएगा.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

15 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

15 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

16 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

18 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

10 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

13 hours ago