✕

होम / बिजनेस / Meta करने जा रहा है भारी भरकम छंटनी, 3000 से ज्यादा कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Meta करने जा रहा है भारी भरकम छंटनी, 3000 से ज्यादा कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

छंटनी के विपरीत मेटा ने अपने कर्मचारियों को भेजे इंटरनेल मेमो में कहा है कि कंपनी मशीन लर्निंग इंजीनियरों की भर्ती की प्रक्रिया को तेज करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta में एक बार फिर भारी छंटनी होने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीईओ मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व में कंपनी अगले हफ्ते 3,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है. मेटा ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह कंपनी के 5% "लोएस्ट परफॉर्मर्स" (सबसे कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों) को नौकरी से निकालेगी. यानी, जिन कर्मचारियों का प्रदर्शन अपेक्षा के मुताबिक नहीं रहा है, वे इस छंटनी की चपेट में आ सकते हैं.

किन देशों में होगी छंटनी?

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने पिछले महीने ही कर्मचारियों को जॉब कट के बारे में आगाह कर दिया था. उन्होंने कहा था कि कंपनी परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड बढ़ा रही है और खराब परफॉर्मेंस करने वाले कर्मचारियों को जल्द हटाने की योजना बना रही है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका सहित कई देशों में छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. हालांकि, जर्मनी, फ्रांस, इटली और नीदरलैंड जैसे देशों में छंटनी नहीं होगी, क्योंकि वहां की स्थानीय लेबर लॉ इसे लागू करने की अनुमति नहीं देतीं. वहीं, यूरोप, एशिया और अफ्रीका के कई देशों में 11 फरवरी से 18 फरवरी के बीच कर्मचारियों को नोटिस भेजा जाएगा.

नए इंजीनियरों की होगी भर्ती

छंटनी के बावजूद, मेटा ने अपने कर्मचारियों को भेजे आंतरिक मेमो में कहा है कि कंपनी मशीन लर्निंग इंजीनियरों की भर्ती की प्रक्रिया को तेज करने जा रही है. मॉनेटाइजेशन टीम के उपाध्यक्ष पेंग फैन ने कर्मचारियों से अपील की कि वे नई भर्तियों में सहयोग करें, ताकि कंपनी अपनी 2025 की प्राथमिकताओं के अनुसार आगे बढ़ सके. इस बार छंटनी की प्रक्रिया अलग होगी. कंपनी ने कहा है कि इस दौरान ऑफिस खुले रहेंगे और पहले की तरह कोई अपडेट नहीं दिया जाएगा. यानी प्रभावित कर्मचारियों को सीधे नोटिस भेजा जाएगा और कंपनी इस पर ज्यादा जवाब नहीं देगी.

अमेरिका में नौकरी के अवसर घटे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में दिसंबर में नौकरी के अवसर अनुमान से ज्यादा घटकर तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं. ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स द्वारा मंगलवार को जारी JOLTS रिपोर्ट के अनुसार, उपलब्ध नौकरियों की संख्या नवंबर में 8.16 मिलियन से घटकर दिसंबर में 7.60 मिलियन हो गई है. बता दें कि Meta अकेली कंपनी नहीं है जो कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. हाल ही में Amazon ने भी दर्जनों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था, जबकि Salesforce इस साल 1,000 नौकरियों में कटौती कर चुका है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

12 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

12 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

12 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

16 hours ago