होम / बिजनेस / Tata की इन दो एयरलाइंस का हुआ मर्जर, DGCA ने दी हरी झंडी

Tata की इन दो एयरलाइंस का हुआ मर्जर, DGCA ने दी हरी झंडी

AIX Connect (AirAsia India) का Air India Express के साथ विलय पूरा हो गया. एयरलाइंस रेगुलेटरी DGCA ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व एयरएशिया इंडिया) का एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय पूरा हो गया. एयरलाइंस रेगुलेटरी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार को इसे लेकर एक सूचना जारी की है. बता दें, ये दोनों एयरलाइन कंपनियां टाटा समूह (Tata Group) का हिस्सा हैं. टाटा ने 2022 में इन दोनों एयरलाइन कंपनियों के विलय की घोषणा की थी.

डीजीसीए ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीजीसीए ने कहा है कि 1 अक्टूबर 2024 से एआईएक्स कनेक्ट के सभी विमान को एआईएक्स के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) पर ट्रांसफर्ड कर दिया गया. इससे संयुक्त इकाई का एयरलाइन परिचालन बिना किसी व्यवधान के जारी रहेगा और यात्रियों को सुरक्षित और सुचारू अनुभव मिल पाएगा. रेगुलेटरी ने कहा कि वह सभी विनियामक शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करने, उपभोक्ता हितों की रक्षा करने और भारत में हवाई परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विलय के बाद परिचालनों पर करीबी नजर रखेगा.

यात्रा अनुभव बेहतर बनाने के साथ सुरक्षित हवाई संचालन 

डीजीसीए प्रमुख विक्रम देव दत्त ने कहा है कि उनकी कड़ी समीक्षा यह सुनिश्चित करती है कि यह विलय उपभोक्ताओं के लिए समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के साथ सुरक्षित हवाई संचालन को बढ़ावा देकर सार्वजनिक हित में काम करे. उन्होंने कहा है कि  इस अनुभव से प्राप्त अंतर्दृष्टि एयर इंडिया और विस्तारा के आगामी विलय के लिए मूल्यवान साबित होगी, जो वर्तमान में प्रक्रियाधीन है. बता दें, इससे पहले नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने इस साल 12 जून को दोनों संस्थाओं की विलय योजना को मंजूरी दी थी. 

इसे भी पढ़ें-YES बैंक की एक सहायक कंपनी के बैंक खाते होंगे फ्रीज, जानिए क्यों?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

49 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

4 hours ago

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

29 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

49 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

36 minutes ago