✕

होम / बिजनेस / इन दो स्‍मॉल फाइनेंसिंग बैंकों का पूरा हुआ विलय,1 अप्रैल से हो गया लागू 

इन दो स्‍मॉल फाइनेंसिंग बैंकों का पूरा हुआ विलय,1 अप्रैल से हो गया लागू 

इस विलय से एयू एसएफबी की बैलेंस शीट 1.2 लाख करोड़ को पार कर जाएगी और 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों और 2350 से अधिक फिजिकल टचप्‍वॉइंट के साथ पैन इंडिया बैंकिंग फ्रेंचाइजी बनने की ओर आगे बढ़ रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर देश में जहा बड़ी बड़ी कंपनियों का विलय हो रहा है वहीं दूसरी ओर इस बार दो स्‍मॉल फाइनेंसिंग बैंक का विलय हुआ है. भारतीय रिजर्व बैंक से 4 मार्च 2024 को विलय की अनुमति मिलने के बाद फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (फिनकेयर एसएफबी) का एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) में विलय (एकीकरण) की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल से लागू हो गया है. यह विलय एयू एसएफबी को मजबूत भौगोलिक उपस्थिति, अलग अलग सेगमेंट के ग्राहकों और व्यापक उत्पाद पेशकश का लाभ उठाकर एक मजबूत अखिल भारतीय रिटेल बैंकिंग फ्रेंचाइजी स्थापित करने में मदद करता है.
 
इस विलय के बाद शेयरधारकों को क्‍या मिलेगा
ऑल-स्टॉक मर्जर डील में 29 अक्टूबर, 2023 को की गई घोषणा के तहत, फिनकेयर एसएफबी के शेयरधारकों को फिनकेयर एसएफबी में रखे गए हर 2000 इक्विटी शेयरों के लिए एयू एसएफबी में 579 इक्विटी शेयर हासिल होंगे. इस विलय को 4 मार्च, 2024 को आरबीआई से अंतिम मंजूरी मिली थी और यह 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी हो गया है. विलय को पहले 23 जनवरी, 2024 को प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31 (1) के प्रावधानों के तहत भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा मंजूर किया गया था.

ये भी पढ़ें: भाविश अग्रवाल ने बताई 'ओला सोलो' की सच्‍चाई, अप्रैल फूल नहीं बल्कि ये है भविष्‍य का साधन

मात्र इतने महीने में हुए हैं नियामक अप्रूवल 
एयू स्‍मॉल फाइनेंस बैंक और फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के बीच हुआ ये समझौता यह भारत के विलय और अधिग्रहण  (मर्जर एंड एक्विजिशन - एमएंडए) क्षेत्र में किसी विलय को सबसे तेज मिलने वाली मंजूरी है. इसमें सभी अप्रूवल 4.5 महीने की अवधि में प्राप्त हुए हैं. इसके साथ, एयू एसएफबी 1 करोड़ से अधिक के संयुक्त ग्राहक आधार, 43,500 से अधिक कर्मचारियों और 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2,350+ भौतिक टचप्‍वॉइंट के नेटवर्क के साथ एक मजबूत यूनिट बन गया है, जिसका डिपॉजिट बेस 89,854 करोड़ रुपये और बैलेंस शीट का आकार 1,16,695 करोड़ रुपये है. 

इस विलय के बाद इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी
अब बैंक का फोकस अगले 9-12 महीनों के भीतर एक सहज और निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित करने और ग्राहकों को असाधारण बैंकिंग सेवाएं और वैल्‍यू प्रदान करने पर केंद्रित हो गया है. इस विलय के अनुसार, फिनकेयर एसएफबी के पूर्व एमडी और सीईओ राजीव यादव को एयू एसएफबी के डिप्टी सीईओ के रूप में नामित किया गया है और वह एयू एसएफबी में फिनकेयर यूनिट के भीतर फिनकेयर एसएफबी के सभी प्रमुख परिसंपत्ति व्यवसायों (एसेट बिजनेस) का नेतृत्व करना जारी रखेंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

4 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

4 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

7 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

9 hours ago