✕

होम / बिजनेस / Honda-Nissan के मर्जर पर लगी मुहर, इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर, जानें और क्या बदलेगा?

Honda-Nissan के मर्जर पर लगी मुहर, इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर, जानें और क्या बदलेगा?

अगर यह मर्जर सफल होता है, तो होंडा-निसान-मित्सुबिशी समूह टोयोटा, फॉक्सवैगन और टेस्ला जैसे दिग्गजों को चुनौती देने की स्थिति में होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जापानी कार कंपनियां निसान और होंडा एक होकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बनने जा रही हैं. सोमवार को दोनों कंपनियों ने समझौता ज्ञापन (MOU) पर दस्तखत कर दिए, इस विलय से कार इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आएगा. यह बदलाव पेट्रोल-डीजल से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ बढ़ते रुझान और चीन की कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण हो रहा है. निसान के छोटे सहयोगी मित्सुबिशी मोटर्स भी इस विलय में शामिल होने के लिए तैयार हैं.

बन जाएगी तीसरी बड़ी कंपनी

इस विलय में निसान की सहयोगी मित्सुबिशी मोटर्स भी शामिल हो रही है. अगर यह समझौता अंतिम रूप लेता है, तो यह नई समूह कंपनी बिक्री के आधार पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता बन जाएगी. यह समूह टोयोटा और फॉक्सवैगन के बाद तीसरे स्थान पर रहेगा और टेस्ला और चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के साथ मुकाबले के लिए बेहतर स्थिति में होगा.

50 बिलियन डॉलर से बड़ी कंपनी बन जाएगी

विलय के बाद बनने वाली संयुक्त कंपनी का कुल मूल्य 50 बिलियन डॉलर से अधिक होगा. वर्तमान में, होंडा का मार्केट कैप 40 बिलियन डॉलर से अधिक है, जबकि निसान की 10 बिलियन डॉलर और मित्सुबिशी की हिस्सेदारी थोड़ी कम है. आपको बता दें, संयुक्त रूप से यह तीनों कंपनियां हर साल लगभग 80 लाख गाड़ियां बनाएंगी. टोयोटा की बात करें तो उसने 2023 में 11.5 मिलियन वाहन बनाए. अकेले होंडा ने पिछले साल 4 मिलियन, निसान ने 3.4 मिलियन और मित्सुबिशी ने 1 मिलियन वाहन तैयार किए थे.

इलेक्ट्रिक वाहन में सहयोग

इस साल की शुरुआत में, होंडा, निसान और मित्सुबिशी ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के पार्ट्स साझा करने और स्वायत्त ड्राइविंग सॉफ़्टवेयर पर संयुक्त शोध करने की योजना बनाई थी. यह सहयोग इंडस्ट्री में तेजी से हो रहे बदलावों के साथ तालमेल बैठाने और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के बढ़ते वर्चस्व का मुकाबला करने के लिए है. होंडा के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह विलय एकजुट होकर तेजी से बदलते बाज़ार के अनुकूल होने का प्रयास है. साथ मिलकर, हम इलेक्ट्रिफिकेशन और स्वायत्त ड्राइविंग जैसी चुनौतियों का बेहतर समाधान कर सकते हैं."

पूरी दुनिया के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर पड़ेगा असर

अगर यह विलय सफल होता है, तो होंडा-निसान-मित्सुबिशी समूह टोयोटा, फॉक्सवैगन और टेस्ला जैसे दिग्गजों को चुनौती देने की स्थिति में होगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जापानी वाहन निर्माताओं के लिए यह विलय जरूरी है, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में फिलहाल ये कंपनियां अपने कंपीटीटर से पीछे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago