होम / बिजनेस / एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में मेगा डील, Blackstone का Neysa में 1.2 अरब डॉलर निवेश

एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में मेगा डील, Blackstone का Neysa में 1.2 अरब डॉलर निवेश

यह सौदा भारत को वैश्विक एआई कंप्यूटिंग परिदृश्य में एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी दिग्गज Blackstone कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Neysa के लिए 1.2 अरब डॉलर के फंडिंग पैकेज का नेतृत्व करेगा. यह सौदा देश में एआई कंप्यूटिंग क्षमता से जुड़ा अब तक के सबसे बड़े निजी निवेशों में से एक माना जा रहा है.

इक्विटी और डेट के जरिए जुटाई जाएगी पूंजी

कंपनी ने सोमवार को बताया कि इस सौदे के तहत ब्लैकस्टोन और उसके सह-निवेशक 600 मिलियन डॉलर तक की इक्विटी निवेश करेंगे, जबकि नेयसा अतिरिक्त 600 मिलियन डॉलर कर्ज (डेट) के रूप में जुटाने की योजना बना रही है. यह फंडिंग आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया के अधीन होगी.

जुटाई गई पूंजी का उपयोग नेयसा अपने एआई एक्सेलेरेशन क्लाउड प्लेटफॉर्म का विस्तार करने और भारत भर में 20,000 से अधिक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) तैनात करने में करेगी.

प्रमुख निवेशकों की भागीदारी

इस निवेश दौर में Teachers’ Venture Growth, TVS Capital, 360 ONE Assets और Nexus Venture Partners ने भी इक्विटी भागीदारी की है. इस सौदे में DC Advisory ने नेयसा के लिए लीड फाइनेंशियल एडवाइजर की भूमिका निभाई, जबकि KPMG ने ब्लैकस्टोन को सलाह दी.

2023 में हुई स्थापना, एआई कंप्यूटिंग पर फोकस

साल 2023 में स्थापित नेयसा भारत में GPU-आधारित एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और संचालन करती है. कंपनी एंटरप्राइजेज और सरकारी एजेंसियों को एआई मॉडल को प्रशिक्षित (ट्रेन) और तैनात (डिप्लॉय) करने के लिए कंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराती है. इसके ग्राहक वित्तीय सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी और सार्वजनिक सेवाओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं.

भारत के एआई परिवर्तन को गति देने पर जोर

ब्लैकस्टोन में एशिया प्राइवेट इक्विटी के प्रमुख अमित दीक्षित ने कहा कि कंपनी अपने पैमाने, गहरी विशेषज्ञता और मार्केट-लीडिंग व्यवसायों के निर्माण के अनुभव के साथ नेयसा के अगले विकास चरण और भारत के एआई ट्रांसफॉर्मेशन को आगे बढ़ाने में सक्षम है. यह निवेश भारत में एआई-तैयार डेटा सेंटर और विशेष क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग को भी दर्शाता है. ब्लैकस्टोन वैश्विक स्तर पर एआई से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेष रूप से डेटा सेंटर और एआई-केंद्रित क्लाउड प्लेटफॉर्म में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है.

नेतृत्व में शरद सांघी, राष्ट्रीय एआई लक्ष्यों पर फोकस

नेयसा का नेतृत्व सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सांघी के हाथों में रहेगा. सांघी ने कहा कि यह फंडिंग भारत की राष्ट्रीय एआई महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप प्रोडक्शन-ग्रेड और संप्रभु (सॉवरेन) एआई कंप्यूट क्षमता के निर्माण में मदद करेगी. उन्होंने कहा, “ब्लैकस्टोन के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को स्केल करने के अनुभव के साथ, हमारा लक्ष्य भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख एआई कंप्यूट हब के रूप में स्थापित करना है. यह निवेश ऐसे समय में आया है जब एआई इम्पैक्ट समिट के साथ वैश्विक स्तर पर भारत की एआई क्षमता को लेकर रुचि बढ़ रही है.”

वैश्विक एआई इंफ्रा पोर्टफोलियो का विस्तार

ब्लैकस्टोन अपने प्राइवेट इक्विटी फंड्स के माध्यम से वैश्विक स्तर पर एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ा रहा है. उसके पोर्टफोलियो में QTS Realty Trust, AirTrunk, CoreWeave और Firmus जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

8 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

9 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

9 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

12 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

13 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

9 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

9 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

8 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

16 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

12 hours ago