होम / बिजनेस / कौन है यह महिला, जिसने 2 महीनों तक हर दिन कमाए 40 करोड़ रुपये!

कौन है यह महिला, जिसने 2 महीनों तक हर दिन कमाए 40 करोड़ रुपये!

स्टॉक मार्केट से जिन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, उनमें सबसे अमीर भारतीय महिलाओं में एक का नाम भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जहां पिछले कुछ समय से शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिल रही थी, वहीं इस हफ्ते बुधवार को इस तेजी पर ब्रेक लग गया और आज भी शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली है. शेयर मार्केट में जारी इस उतार चढ़ाव के दौरान भी कुछ कंपनियों के शेयर काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और फैशन एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी Titan का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 

Titan के शेयर्स में हुई वृद्धि
पिछले 2 महीनों के दौरान Titan के शेयर में 65% की वृद्धि देखने को मिली है और इस वृद्धि की बदौलत इन्वेस्टर्स को काफी अच्छे रिटर्न्स भी प्राप्त हुए हैं. स्टॉक मार्केट से जिन लोगों को फायदा हुआ है, उनमें सबसे अमीर भारतीय महिलाओं में एक का नाम भी शामिल है. हम रेखा झुनझुनवाला के बारे में बात कर रहे हैं. उनके पति राकेश झुनझुनवाला, स्टॉक मार्केट के सबसे मशहूर इन्वेस्टर्स में से एक थे और पिछले साल राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया था. रेखा झुनझुनवाला सबसे नई भारतीय अरबपति महिलाओं में से भी एक हैं. 

2 महीनों में कमाए 2400 करोड़
पिछले 2 महीनों के दौरान रेखा झुनझुनवाला ने लगभग 2400 करोड़ रुपयों की कमाई की है, जिसका मतलब यह है कि उन्होंने हर दिन लगभग 40 करोड़ रुपये कमाए हैं. Titan के शेयर्स में रेखा झुनझुनवाला की काफी महत्त्वपूर्ण हिस्सेदारी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Titan भी Tata ग्रुप की कंपनियों में से एक है और कंपनी के शेयरों की बढ़ती कीमत की बदौलत Titan में रेखा झुनझुनवाला के हिस्से की कीमत बढ़कर 2400 करोड़ रुपये हो गई है. रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4,69,45,970 शेयर्स मौजूद हैं जो कंपनी के कुल शेयर्स का 5.29% हिस्सा हैं. 

Titan को ऐसे हुआ फायदा
पिछले दो महीनों के दौरान Titan के शेयर्स में 512 रुपये प्रति शेयर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आपको बता दें कि अगस्त 2022 में राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद उनके हिस्से के शेयर्स भी रेखा झुनझुनवाला को ट्रान्सफर कर दिए गए थे. रेखा झुनझुनवाला का जन्म 1963 में हुआ था और उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनियों में Titan सबसे कीमती कंपनी है. Titan ने स्टार हेल्थ और Allied Insurance के साथ-साथ मेट्रो ब्रैंड्स पर भी दांव लगाया था और 2021 में इन कंपनियों को लिस्ट किए जाने के बाद Titan को काफी फायदा हुआ था. रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ 47,650 करोड़ रुपये के आस-पास है. 
 
यह भी पढ़ें: AC के संबंध में क्या होता है Ton का अर्थ? अधिकतर लोग नहीं जानते मतलब!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

1 hour ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

1 hour ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

5 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.