होम / बिजनेस / इस कंपनी ने समेटा किराना कारोबार, एक ही झटके में बेरोजगार हो गए कर्मचारी

इस कंपनी ने समेटा किराना कारोबार, एक ही झटके में बेरोजगार हो गए कर्मचारी

इसी साल अप्रैल में कंपनी ने 150 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया था. इसके अलावा, कोरोना महामारी के दौर में भी कंपनी ने करीब 200 कर्मचारियों की छंटनी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मंदी और छंटनी जैसी खबरों के बीच एक और बुरी खबर आई है. घरेलू सोशल कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) ने अपना किराना कारोबार बंद कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी ने 90 प्रतिशत से अधिक शहरों में अपने Meesho Superstore बंद कर दिए हैं, जिसकी वजह से 300 कर्मचारी एक ही झटके में बेरोजगार हो गए हैं.

2 महीने के वेतन का दावा 
मीशो (Meesho) ने पिछले हफ्ते अपने सुपरस्टोर्स बंद किए हैं. हालांकि, नागपुर और मैसूर में उसके सुपरस्टोर्स चालू हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को दो महीने का वेतन देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है. बता दें कि दुनिया की कई दिग्गज कंपनियां इस समय छंटनी कर रही हैं.

इन राज्यों में थे सुपरस्टोर्स
मीशो ने अपने सुपरस्टोर्स कुल छह राज्यों - कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में खोले थे. पिछले साल 570 मिलियन डॉलर जुटाने के बाद कंपनी ने कहा था कि वह किराना कारोबार का विस्तार करेगी. कंपनी की योजना 200 शहरों में स्टोर्स खोलने की थी. हालांकि, अभी तय यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी की योजना पर कितना काम हुआ. इसी साल अप्रैल में मीशो ने 150 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया था. 

यह है फैसले की वजह
कोरोना महामारी के दौर में भी कंपनी ने 200 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्यादातर शहरों में ऑपरेशन बंद करने के Meesho के फैसले के पीछे घटता रिवेन्यु और लिक्विडिटी की कमी है. गौरतलब है कि मीशो के संस्थापक और सीईओ विदित आत्रे ने कुछ वक्त पहले कहा था कि कंपनी मीशो सुपरस्टोर को अपने मुख्य ऐप के साथ एकीकृत करना चाहती है. ऑनलाइन किराने की खरीदारी को किफायती बनाने के लिए मीशो ने कर्नाटक में एक पायलट प्रोजेक्ट भी लॉन्च किया था.  

2015 में हुई थी स्थापना
मीशो की स्थापना 2015 में Vidit Aatrey और Sanjeev Barnwal ने की थी. कुछ ही समय में दोनों सोशल कॉमर्स सेक्टर में पोस्टर बॉय बन गए थे. लेकिन किराना कारोबार को दोनों ढंग से संभाल नहीं पाए. मीशो को FY21 में INR 498.6 करोड़ का नुकसान हुआ था. कंपनी ने अब तक Meesho Superstore बंद करने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

14 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

9 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

15 hours ago