✕

होम / बिजनेस / Meesho ने हासिल की रिकॉर्ड ग्रोथ, 2024 में 187 मिलियन यूजर्स ने 1.3 बिलियन किए ऑर्डर

Meesho ने हासिल की रिकॉर्ड ग्रोथ, 2024 में 187 मिलियन यूजर्स ने 1.3 बिलियन किए ऑर्डर

यह सफलता AI तकनीक, बेहतर लॉजिस्टिक्स और मजबूत ग्राहक जुड़ाव के कारण मिली है. कंपनी का घाटा 97% कम होकर 1,569 करोड़ रुपये से घटकर सिर्फ 53 करोड़ रुपये रह गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत का प्रमुख ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस Meesho ने अपनी पहली वार्षिक रिपोर्ट में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने लेनदेन और मुनाफे में बड़ा इजाफा दिखाया है. 2024 के दिसंबर तक 9 महीनों में, लगभग 187 मिलियन यूजर्स ने Meesho पर 1.3 बिलियन ऑर्डर किए.

कंपनी का घाटा 97% हुआ कम

Meesho भारत की पहली ई-कॉमर्स कंपनी बन गई है जिसने FY24 में मुनाफा कमाया. कंपनी ने 197 करोड़ रुपये का फ्री कैश फ्लो हासिल किया. यह सफलता AI तकनीक, बेहतर लॉजिस्टिक्स और मजबूत ग्राहक जुड़ाव के कारण मिली है. कंपनी का घाटा 97% कम होकर 1,569 करोड़ रुपये से घटकर सिर्फ 53 करोड़ रुपये रह गया.

सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बना

रिपोर्ट के अनुसार, Meesho भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला शॉपिंग ऐप बना हुआ है. लगातार 4 साल तक इसने अपनी टॉप पोजीशन बरकरार रखी है. होम & किचन, ब्यूटी & पर्सनल केयर और किड्स & बेबी केयर जैसी कैटेगरी सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. Meesho की लॉजिस्टिक्स शाखा Valmo ने दिसंबर 2024 तक 50% से ज्यादा ऑर्डर डिलीवर किए. यह सेवा 15,000 पिनकोड तक फैल गई है और 85,000 नौकरियां पैदा की हैं. इस स्मार्ट लॉजिस्टिक्स मॉडल ने लागत घटाने के साथ-साथ लोकल बिजनेस को भी सपोर्ट किया है.

AI ने यूजर एक्सपीरियंस को दिया नया रूप

Meesho की AI तकनीक ने यूजर एक्सपीरियंस को नया रूप दिया है, इसमें रीयल-टाइम पर्सनलाइजेशन, स्थानीय भाषाओं में सर्च, और AI आधारित फ्रॉड डिटेक्शन शामिल हैं. ग्राहक सहायता भी Generative AI से चल रही है, जो अब 6 भारतीय भाषाओं में 90% समस्याओं को सुलझा रही है, वो भी पारंपरिक लागत के सिर्फ 1/5वें हिस्से में. Meesho छोटे बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए 0% कमीशन और आसान टूल्स उपलब्ध कराता है. इससे 4 लाख से ज्यादा विक्रेताओं को फायदा हुआ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

4 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

7 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

7 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

4 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

47 minutes ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

4 hours ago