✕

होम / बिजनेस / Lawrence Bishnoi को लेकर Meesho की हो रही खिंचाई, आखिर क्या है वजह?

Lawrence Bishnoi को लेकर Meesho की हो रही खिंचाई, आखिर क्या है वजह?

सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दकी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी. बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस समय सबसे ज्यादा खर्चा में है. सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद से वह लगातार खबरों में बना हुआ है. अब उसकी फोटो वाली टी-शर्ट भी बाजार में आ गई हैं. एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिश्नोई के प्रिंट वाली टी-शर्ट बेची जा रही है. सोशल मीडिया पर इन टी-शर्ट की फोटो वायरल हो रही है और लोग ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की आलोचना कर रहे हैं. पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट मीशो पर इस तरह की टी-शर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है. 

इतने में मिल रही T-Shirt
लॉरेंस बिश्नोई 2015 से जेल में बंद है. उस पर जबरन वसूली और हत्या सहित कई आपराधिक आरोप हैं, हालांकि उसने सभी आरोपों से इंकार किया है. बाबा सिद्दकी की हत्या और सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने की वजह से बिश्नोई काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया यूजर आलीशान जाफरी ने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर Meesho पर बिक रही बिश्नोई की T-Shirt पर आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे ‘नया ऑनलाइन कट्टरपंथ’ करार देते हुए मीशो पर बिक रहीं टी-शर्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. जिसमें नज़र आ रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई प्रिंट की बच्चों की टी-शर्ट 211 रुपए और बड़ों की टी-शर्ट 168 रुपए में उपलब्ध है.

बवाल के बाद लिया एक्शन
आलीशान ने कहा है कि पुलिस और NIA जहां युवाओं को अपराध में शामिल होने से रोकने की कोशिश कर रही हैं, वहीं सोशल मीडिया के कुछ इंफ्लूएंसर्स गैंगस्टर के मर्चेंडाइज वाले सामान को ऑनलाइन बेचकर उनका महिमामंडन कर रहे हैं. बिश्नोई प्रिंट की टी -शर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग मीशो की जमकर आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इतनी लोकप्रियता तो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की भी नहीं रही कि उसकी फोटो वाली टी-शर्ट मार्केट में बिकें. उधर बवाल के मद्देनजर मीशो ने लॉरेंस बिश्नोई के प्रिंट वाली सभी टी-शर्ट को हटा लिया है. मीशो के प्रवक्ता ने कहा कि हमने उत्पादों को निष्क्रिय करने के लिए तुरंत कार्रवाई की है. मीशो अपने उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद शॉपिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago