होम / बिजनेस / फेस्टिवल एन्जॉय करने के लिए एक-दो नहीं पूरे 9 दिनों की छुट्टी दे रही ये कंपनी

फेस्टिवल एन्जॉय करने के लिए एक-दो नहीं पूरे 9 दिनों की छुट्टी दे रही ये कंपनी

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho ने अपने कर्मचारियों को नायब तोहफा दिया है. कंपनी फेस्टिवल सेलिब्रेट करने के लिए उन्हें पूरे 9 दिनों की पेड लीव दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरीपेशा लोगों को फेस्टिवल सीजन (Feastival Season) में एक चीज की कमी बेहद खलती है और वो है छुट्टी. इस बार तो दिवाली (Diwali 2023) भी रविवार को पड़ रही है, यानी वो एक छुट्टी भी गई. हालांकि, ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी मीशो (Meesho) के कर्मचारियों को ऐसी कोई टेंशन नहीं है, क्योंकि मीशो उन्हें फेस्टिवल खुलकर एन्जॉय करने के लिए एक-दो नहीं बल्कि पूरे 9 दिन की पेड लीव दे रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Meesho ने लगातार तीसरे साल 'रीसेट और रिचार्ज' ब्रेक की घोषणा की है. इसके तहत कर्मचारियों 11 से 19 नवंबर तक छुट्टी दी जाएगी. 

सेल की सफलता का गिफ्ट
मीशो के कर्मचारियों के लिए ये तीसरा मौका है जब उन्हें 'रीसेट और रिचार्ज' मिलेगा. कंपनी पिछले 2 सालों से ऐसा करती आ रही है. इस पहल का मकसद कर्मचारियों को कुछ दिनों के लिए काम की टेंशन से दूर रखना है. कंपनी का मानना है कि यदि कर्मचारियों को अपने लिए कुछ समय मिलेगा, तो वह ज्यादा खुश होकर काम पर लौटेंगे और दोगुनी लगन एवं एकाग्रता के साथ काम कर पाएंगे. बता दें कि हाल ही में मीशो के ‘मेगा ब्लॉकबस्टर सेल’ को शानदार सफलता मिली थी. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस बार भी 'रीसेट और रिचार्ज' ब्रेक की घोषणा की है.

इस तरह होता है फायदा
'रीसेट और रिचार्ज' ब्रेक कंपनी के वेलनेस प्रोग्राम का हिस्सा है. इसे 'मी केयर' के नाम से भी जाना जाता है. मीशो के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर आशीष कुमार सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर रीसेट और रिचार्ज ब्रेक का गहरा असर देखने को मिला है. ब्रेक से काम पर लौटने के बाद वह ज्यादा खुश और जोश में रहते हैं. इससे कर्मचारियों को वर्कप्लेस पर अपनी अधिकतम क्षमता के साथ काम करने में मदद मिलती है, जो उनके साथ-साथ कंपनी के लिए भी फायदेमंद है. मीशो में हमारे लिए कर्मचारियों की खुशी बहुत मायने रखती है. 

नीतियों में किया बदलाव
Meesho में कुल 1,300 लोग काम करते हैं. हाल ही में, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बेहतर माहौल प्रदान करने के लिए मूल नीतियों में भी सुधार किया है. इसके तहत कर्मचारियों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं. उदाहरण के तौर पर वित्तीय सहायता, बच्चों की प्राथमिक देखभालकर्ता के लिए 30 सप्ताह की छुट्टी आदि शामिल हैं. यहां ये जानना भी जरूरी है कि उद्योग जगत में अमूमन शिशु की देखभाल करने वाले कर्मचारियों को 26 सप्ताह का अवकाश दिया जाता है, यानी मीशो में यह ज्यादा है. गौरतलब है कि 6 से 15 अक्टूबर तक चली मीशो की प्रमुख मेगा ब्लॉकबस्टर सेल कंपनी के लिए खुशी लेकर आई थी. इस दौरान, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर होम एंड किचन, फैशन, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर आदि जैसी कैटेगरीज में 1.2 बिलियन ग्राहक जुड़े. मीशो ने इस दौरान इन कैटेगरीज में प्रति सेकंड औसतन 72 ऑर्डर प्राप्त किए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

3 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

3 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें