होम / बिजनेस / रूपर्ट मर्डोक: 800 कंपनियां चलाने वाले मीडिया मुगल 'परिवार' चलाने में फिर फेल!

रूपर्ट मर्डोक: 800 कंपनियां चलाने वाले मीडिया मुगल 'परिवार' चलाने में फिर फेल!

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल सहित तमाम मीडिया कंपनियों के मालिक 91 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक अपनी चौथी पत्नी से तलाक ले रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रूपर्ट मर्डोक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनका चौथी बार शादी के रिश्ते को तोड़ना. अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल सहित तमाम मीडिया कंपनियों के मालिक 91 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक अपनी पत्नी एक्ट्रेस जेरी हॉल से तलाक ले रहे हैं. जेरी उम्र में उनसे करीब 26 साल छोटी हैं.   

बेटे को होगा फायदा
'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट बताती है कि मर्डोक और जेरी हॉल की शादी 2016 में हुई थी. अब सवाल यह है कि क्या इस तलाक के बाद मर्डोक के स्वामित्त्व वाली कंपनियों का भी बंटवारा होगा? फिलहाल, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. हालांकि, इतना ज़रूर कहा जा रहा है कि तलाक की स्थिति में मर्डोक के बड़े बेटे की उनकी कंपनियों में भूमिका बड़ी हो जाएगी.

इतनी है संपत्ति
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट बताती है कि मर्डोक की कुल संपत्ति 17.7 अरब डॉलर है और दुनिया के कई देशों में उनका मीडिया साम्राज्य फैला हुआ है. मार्च 2019 में उन्होंने 71.3 अरब डॉलर में फॉक्स फिल्म एंड टेलीविजन स्टूडियोज और दूसरी एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी वॉल्ट डिज्नी को बेच दी थी. इससे पहले, मर्डोक ने अपनी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग से 2014 में तलाक लिया था. दोनों की दो बेटियां हैं. वह अपनी दूसरी पत्नी स्कॉटिश पत्रकार ऐना मर्डोक मैन से 1999 में अलग हो गए थे, जिनसे उन्हें तीन बच्चे हैं. मर्डोक की पहली पत्नी पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर थीं, जिन्हें उन्होंने 1966 में छोड़ दिया था.

विरासत में मिली थी कंपनी
वैसे तो रूपर्ट मर्डोक का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ, लेकिन फिलहाल वह अमेरिकी नागरिक हैं. उन्हें विरासत में अपने पिता से 'ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ लिमिटेड' कंपनी मिली थी, जिसकी मदद से उन्होंने मीडिया बिज़नेस की बारीकियों को समझा और फिर लगातार विस्तार करते रहे. सबसे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की कई मीडिया कंपनियों को खरीदा. इसके बाद मर्डोक ने ब्रिटेन का रुख किया. वह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीडिया कंपनी कही जाने वाली 'न्यूज़ कारपोरेशन के फाउंडर हैं.

50 देशों में कारोबार
ऑस्ट्रेलिया के साथ ही न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में अपने पैर जमाने के बाद उन्होंने अमेरिका की तरफ कदम बढ़ाए. आज वॉल स्ट्रीट जर्नल और हार्परकॉलिंग्स जैसी कंपनियां उन्हीं की प्रॉपर्टी हैं. साल 2020 में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि रूपर्ट मर्डोक 50 देशों की कम से कम 800 मीडिया कंपनियों के मालिक हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

22 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

22 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.