✕

होम / बिजनेस / 2031 तक सौर ऊर्जा में ₹925 करोड़ का निवेश करेगी Maruti Suzuki, जानें पूरी डिटेल

2031 तक सौर ऊर्जा में ₹925 करोड़ का निवेश करेगी Maruti Suzuki, जानें पूरी डिटेल

मारुति सुजुकी का यह निवेश योजना भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को स्वच्छ और टिकाऊ स्रोतों से पूरा करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा निवेश करने की घोषणा की है. कंपनी 2030-31 तक अपनी सोलर पावर क्षमता को बढ़ाकर 319 मेगावाट पीक (MWp) तक पहुंचाने के लिए ₹925 करोड़ से अधिक खर्च करेगी. यह ऐलान बुधवार को कंपनी द्वारा किया गया. हाल ही में मारुति सुजुकी ने हरियाणा के खारखोड़ा में स्थित अपने नए प्लांट में 20 मेगावाट की सोलर परियोजना शुरू की है. इसके साथ-साथ मानेसर प्लांट में भी 10 मेगावाट की नई सोलर क्षमता जोड़ी गई है.

कुल सोलर क्षमता में बड़ी छलांग

इन नई परियोजनाओं के साथ, कंपनी की कुल सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता पिछले साल के 49 मेगावाट से बढ़कर अब 79 मेगावाट हो गई है. कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया.

भारत सरकार की नीतियों से प्रेरित योजना

ताकेउची ने कहा कि मारुति सुजुकी का यह कदम न केवल उसकी मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के “Environment Vision 2050” का हिस्सा है, बल्कि यह भारत सरकार की नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली नीतियों के भी अनुरूप है. उन्होंने बताया कि 2030-31 तक कंपनी की कुल बिजली खपत में लगभग 85% ऊर्जा का स्रोत नवीकरणीय होगा. इससे न केवल कंपनी की परिचालन लागत घटेगी बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आएगी.

4 मिलियन कारों का उत्पादन

मारुति सुजुकी का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में अपने वार्षिक उत्पादन को 4 मिलियन वाहन तक पहुंचाना है. इस उत्पादन वृद्धि के दौरान पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के लिए कंपनी सौर ऊर्जा और अन्य ग्रीन सोर्सेज से बिजली आपूर्ति को बढ़ा रही है.

राज्य बिजली बोर्डों से ग्रीन पावर की बढ़ती हिस्सेदारी

कंपनी ने यह भी बताया कि वह राज्य विद्युत बोर्डों से मिलने वाली हरित बिजली की मात्रा में इजाफा कर रही है, जिससे पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और अधिक पर्यावरण-अनुकूल बिजली का उपयोग संभव होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

43 minutes ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

50 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 hour ago