होम / बिजनेस / मारुति सुजुकी ने शुरू किया प्रीमियम SUV ‘विक्टोरिस’ का निर्यात, 450 से ज्यादा यूनिट्स विदेश रवाना

मारुति सुजुकी ने शुरू किया प्रीमियम SUV ‘विक्टोरिस’ का निर्यात, 450 से ज्यादा यूनिट्स विदेश रवाना

विक्टोरिस का निर्यात शुरू होना न सिर्फ मारुति सुजुकी के लिए, बल्कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई प्रीमियम SUV ‘विक्टोरिस’ का वैश्विक बाजारों के लिए निर्यात शुरू कर दिया है. गुजरात के मुंद्रा और पिपावाव बंदरगाह से 450 से ज्यादा गाड़ियां लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका भेजी गई हैं.

भारत में बना, दुनिया में बिकेगा

मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कंपनी की प्रीमियम SUV ‘विक्टोरिस’ का निर्यात औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है. यह गाड़ी हरियाणा स्थित कंपनी के प्लांट में तैयार की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस SUV को ‘Across’ नाम से बेचा जाएगा.

घरेलू बाजार में जबरदस्त मांग

विक्टोरिस को भारत में सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था और तब से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 तक इस मॉडल के करीब 70,000 बुकिंग्स मिल चुकी हैं, जिनमें से लगभग 35,000 यूनिट्स की डिलीवरी भी की जा चुकी है.

‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन को मजबूती

मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा कि यह निर्यात पहल सरकार के ‘Make in India, Make for the World’ विजन के अनुरूप है. उन्होंने बताया कि कंपनी फिलहाल भारत में बने करीब 18 मॉडल्स को दुनिया के अलग-अलग देशों में एक्सपोर्ट कर रही है.

2025 में रिकॉर्ड निर्यात, लगातार पांचवीं बार नंबर वन

ताकेउची ने बताया कि 2025 में मारुति सुजुकी ने 3.9 लाख से ज्यादा गाड़ियों का निर्यात किया, जिससे वह लगातार पांचवीं बार भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्टर बनी. इसी साल कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e VITARA के जरिए यूरोप में फिर से एंट्री भी की, जो गुजरात के हंसलपुर प्लांट में बन रही है.

तेजी से बढ़ रहा मारुति का ग्लोबल कारोबार

कंपनी के मुताबिक, 2020 से 2025 के बीच जहां भारत का कुल पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट 1.43 गुना बढ़ा, वहीं मारुति सुजुकी का निर्यात 4.67 गुना तक बढ़ गया. ताकेउची ने कहा कि विक्टोरिस के जुड़ने से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी और मजबूत होगी और इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की पूरी उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 minute ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

4 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

6 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

6 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 minute ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

4 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.