होम / बिजनेस / मार्केट में हलचल, Nifty और Sensex दोनों गिरे: इन क्षेत्रों की वजह से लुढ़का बाजार!

मार्केट में हलचल, Nifty और Sensex दोनों गिरे: इन क्षेत्रों की वजह से लुढ़का बाजार!

सूचकांकों में हुई गिरावट को देखें तो निफ्टी बैंक (Nifty Bank) में 216.25 अंकों की गिरावट देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय मार्केट (Share Market) में सक्रिय रूप से भाग लेने वालों के लिए मार्केट से इस वक्त एक काफी बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है. दरअसल आज के कारोबार के दौरान भारतीय मार्केट के बेंचमार्क सूचकांकों निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) में गिरावट देखने को मिली है. निफ्टी में जहां 101.35 अंकों की गिरावट देखने को मिली, वहीं सेंसेक्स में 359.64 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. 

भारतीय मार्केट में आई गिरावट
0.47% की गिरावट के साथ निफ्टी (Nifty) जहां 21,352.60 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है, वहीं 0.51% की गिरावट के साथ सेंसेक्स 70,700.67 अंकों के स्तर पर बंद हुआ. अगर क्षेत्र के अनुसार सूचकांकों में हुई गिरावट को देखें तो निफ्टी बैंक (Nifty Bank) में 216.25 अंकों की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद यह 44,866.15 अंकों पर बंद हुआ है. दूसरी तरफ अगर क्षेत्रीय परिदृश्य की बात करें तो IT (सूचना एवं प्रौद्योगिकी) एवं फार्मा (Pharma) क्षेत्रों में गिरावट हुई है और इसी वजह से प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली है. 

क्यों गिर रही है मार्केट?
जिन शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है उनमें बजाज ऑटो (Bajaj Auto), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), कोल इंडिया (Coal India), NTPC और इंडसिंड बैंक (Indusind Bank) का नाम शामिल है. भारतीय वोलाटिलिटी इंडेक्स (India VIX) में भी आज गिरावट देखने को मिली है और यह 3.62% की गिरावट के साथ बंद हुआ है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बजट आने वाला है और उससे पहले मार्केट में काफी अनिश्चितता देखने को मिल रही है. इन्वेस्टर्स लॉन्ग टर्म में इन्वेस्ट करने से बचने के लिए प्रॉफिट बुकिंग करना चाहते हैं और इसीलिए शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है. इसके साथ ही घरेलु बाजार से विदेशी फंड लगातार बाहर जा रहा है और इसकी वजह से भी मार्केट के सेंटिमेंट में कमी देखने को मिल रही है और मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है. 

गिरावट के बावजूद Nifty Bank का अच्छा प्रदर्शन 
वैसे तो आज पूरी मार्केट में ही गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन बैंक निफ्टी (Bank Nifty) ने इस गिरावट के बावजूद काफी अच्छा प्रदर्शन किया और खुद को गिरावट से दूर किया लेकिन इस सबके बावजूद भी यह सूचकांक हल्की गिरावट के साथ ही बंद हुआ है और अगर घंटों के हिस्साब से चलने वाले चार्ट्स को देखें तो पता चलता है कि मार्केट में सकारात्मक्ता भी देखने को मिली है और इसीलिए गिरावट की गति में कमी देखने को मिली थी.
 
यह भी पढ़ें: Aakash Institute को मिला नया इन्वेस्टर, नाम सुनकर हो जायेंगे हैरान!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago