होम / बिजनेस / भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदों से बाजार को मिला सहारा, आज इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदों से बाजार को मिला सहारा, आज इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत

मंगलवार को BSE का सेंसेक्स 301.93 अंक की तेजी के साथ 83,878.17 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 106.95 अंक चढ़कर 25,790.25 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

पांच कारोबारी सत्रों से चली आ रही भारी गिरावट के बाद आखिरकार शेयर बाजार ने राहत की सांस ली है. सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदों और चुनिंदा सेक्टर्स में निचले स्तर पर हुई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला.

गिरावट से उबरकर हरे निशान में बंद हुआ बाजार

मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 301.93 अंक यानी 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 83,878.17 के स्तर पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में एक समय सेंसेक्स 715 अंक से ज्यादा टूटकर 82,861 के स्तर तक आ गया था, लेकिन बाद में जोरदार रिकवरी देखने को मिली. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 106.95 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 25,790.25 के स्तर पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 210 अंक गिरकर 25,473 के स्तर तक फिसल गया था, लेकिन अंत में बाजार ने शानदार वापसी की.

किन वजहों से लौटी बाजार में तेजी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बढ़ी उम्मीदों, एनर्जी, बैंकिंग और मेटल शेयरों में निचले स्तर पर आई खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला. हालांकि भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने तेजी की रफ्तार को सीमित रखा.

इन दिग्गज शेयरों ने दिलाई बाजार को मजबूती

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए. दूसरी ओर इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में रहे और नुकसान के साथ बंद हुए.

आज इन शेयरों में दिख रही तगड़ी खरीदारी

मार्केट में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिल रही है, उनमें IFCI, Force Motors, Hindustan Copper, BSE, Premier Energies, Power Finance Corp और Hindustan Zinc शामिल हैं. इन सभी शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इनमें आगे भी तेजी के संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी का अलर्ट, गिरावट के संकेत

टेक्निकल इंडिकेटर MACD ने Tejas Networks, City Union Bank, GE Vernova T&D India, Signature Global India, Reliance Infrastructure, Maharashtra Scooter और Cohance Lifesciences के शेयरों में कमजोरी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आगे दबाव और गिरावट देखने को मिल सकती है. 

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आज शेयर बाजार में ईवी, ऑटो, आईटी, एविएशन, एनर्जी, मोबिलिटी और टूरिज्म सेक्टर से जुड़ी कई अहम खबरों के चलते Ola Electric से लेकर Reliance Industries, Uber और Thomas Cook India जैसे स्टॉक्स फोकस में रहेंगे. दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक के ‘मुहूर्त महोत्सव’ ऑफर से ईवी डिमांड बढ़ने की उम्मीद है, वहीं टाटा मोटर्स ने 2026 में पैसेंजर व्हीकल बिक्री में 10% ग्रोथ का अनुमान जताया है. HCLTech के हालिया अधिग्रहण FY27 तक राजस्व में योगदान बढ़ा सकते हैं, जबकि GMR Airports ने हैदराबाद में एयरसाइड रीफर ट्रक लॉन्च किया है. वहीं, रिलायंस ने लिथियम-आयन बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग फिलहाल रोक दी है. उबर कॉर्पोरेट ट्रांसपोर्टेशन में विस्तार कर रहा है, कैरम को उबर से फंडिंग मिली है और थॉमस कुक इंडिया ने गुजरात में घरेलू पर्यटन बढ़ाने के लिए सरकार से समझौता किया है, जिससे बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

48 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

4 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

7 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

8 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

48 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

4 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

4 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago