✕

होम / बिजनेस / रिकॉर्ड हाई के करीब बाजार, आज इन शेयरों में दिख रहे मजबूत तेजी के संकेत

रिकॉर्ड हाई के करीब बाजार, आज इन शेयरों में दिख रहे मजबूत तेजी के संकेत

बीते शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 573.41 अंक की बढ़त के साथ 85,762.01 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE निफ्टी 182 अंक की तेजी के साथ 26,328.55 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

घरेलू शेयर बाजार ने बीते शुक्रवार को मजबूत तेजी के साथ कारोबार का अंत किया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 573.41 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 85,762.01 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 623 अंक से ज्यादा चढ़कर 85,812.27 तक पहुंच गया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 182 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 26,328.55 पर बंद हुआ और सत्र के दौरान 26,340 का अपना सर्वकालिक उच्च स्तर भी छू लिया. घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है. ऐसे माहौल में कुछ चुनिंदा शेयरों में आगे भी अच्छे रिटर्न की संभावना दिख रही है, जबकि कुछ स्टॉक्स में कमजोरी के संकेत नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं किन शेयरों पर निवेशकों को खास नजर रखनी चाहिए. 

इन शेयरों ने बाजार को दी मजबूती

सेंसेक्स में शामिल कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. एनटीपीसी, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर प्रमुख रूप से फायदे में रहे. दूसरी ओर सिगरेट कंपनी आईटीसी के शेयरों में करीब 3.79 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में भी दबाव देखने को मिला.

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

तकनीकी संकेतों के मुताबिक कुछ शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. SJVN, IDBI Bank, Transformers & Rectifiers, Bosch, Ola Electric Mobility, Coal India Ltd और JBM Auto जैसे शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. किसी भी शेयर का 52 वीक हाई पार करना यह संकेत देता है कि उसमें तेजी की धारणा मजबूत बनी हुई है और आगे भी इसमें अच्छी चाल देखने को मिल सकती है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

टेक्निकल इंडिकेटर एमएसीडी यानी MACD ने कुछ बड़े शेयरों में कमजोरी का संकेत दिया है. ITC, Nestle India, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, Bharti Airtel, InterGlobe Aviation और UltraTech Cement के शेयरों में मंदी के संकेत मिल रहे हैं. इसका मतलब है कि इन स्टॉक्स में आने वाले दिनों में गिरावट या मुनाफावसूली का दबाव बना रह सकता है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार का रुझान फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है. हालांकि रिकॉर्ड स्तरों के पास उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है.  

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज शेयर बाजार में कई बड़े और मिडकैप स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे, जिनमें तिमाही अपडेट, बड़े ऑर्डर जैसे अहम घटनाक्रम सामने आए हैं. अमेरिका के वेनेजुएला पर हमलों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में संभावित उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी कंपनी ONGC का शेयर फोकस में है, क्योंकि वेनेजुएला में उसकी कई परियोजनाओं में हिस्सेदारी है. AVG Logistics ने नेस्ले इंडिया और अशोक लेलैंड के साथ ग्रीन लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है. Adani Enterprises ने 1,000 करोड़ रुपये तक के एनसीडी इश्यू का ऐलान किया है. Hindustan Zinc ने मेटल प्रोडक्शन में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है. Nibe Ltd को रक्षा मंत्रालय से 292.69 करोड़ रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. YES Bank, AU Small Finance Bank, Avenue Supermarts, Bajaj Finance और Bajaj Housing Finance ने मजबूत तिमाही कारोबारी अपडेट दिए हैं. इन सभी घटनाक्रमों के चलते इन स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म से लेकर पोजिशनल निवेशकों के लिए कमाई के मौके बन सकते हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

12 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

15 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

15 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

15 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

11 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

12 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

12 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

15 hours ago