होम / बिजनेस / वैश्विक कमजोरी से बाजार धड़ाम, जानें आज किन शेयरों में बन रहे अवसर

वैश्विक कमजोरी से बाजार धड़ाम, जानें आज किन शेयरों में बन रहे अवसर

शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 1,048.16 अंक टूटकर 82,626.76 पर बंद हुआ. वहीं NSE निफ्टी 50 336.10 अंक की गिरावट के साथ 25,471.10 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को आई तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. वैश्विक बाजारों की कमजोरी, आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली तथा कमजोर तिमाही नतीजों के चलते प्रमुख सूचकांक दबाव में रहे. हालांकि इस गिरावट के बीच कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत भी मिले हैं, जो शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए अवसर पैदा कर सकते हैं.

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 1,048.16 अंक यानी 1.25 फीसदी टूटकर 82,626.76 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 1,140 अंक तक लुढ़क गया था. वहीं नेशवल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 336.10 अंक यानी 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 25,471.10 पर बंद हुआ. दिन के निचले स्तर पर निफ्टी 25,444 तक फिसल गया था. विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक संकेतों की कमजोरी, एआई से जुड़े अनिश्चित माहौल और आईटी कंपनियों पर बढ़ते दबाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया.

किन बड़े शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 28 शेयर गिरावट में बंद हुए. प्रमुख गिरने वाले शेयरों में Hindustan Unilever, Titan Company, Tata Steel, Adani Ports & SEZ, Tata Consultancy Services, Reliance Industries, HDFC Bank और HCL Technologies शामिल रहे. हालांकि Bajaj Finance और State Bank of India बढ़त के साथ बंद हुए और बाजार को सीमित सहारा दिया.

आज इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

बाजार की गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है, जो तकनीकी मजबूती का संकेत माना जाता है. इनमें प्रमुख रूप से Repro India और Laxmi Cotspin शामिल हैं. इसके अलावा Bajaj Finance, Lenskart Solutions, Engineers India, GE Power India, Universus Photo Imagings और Anmol India में भी तेजी का रुख देखा गया. विश्लेषकों का मानना है कि इन शेयरों में शॉर्ट टर्म में सकारात्मक रुझान बना रह सकता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक एमएसीडी के अनुसार कुछ बड़े शेयरों में मंदी का ट्रेंड उभर रहा है. इनमें HDFC Bank, Reliance Industries, ICICI Bank, SpiceJet, Hindustan Unilever, Hindalco Industries, Adani Enterprises, Muthoot Finance और ONGC जैसे शेयर शामिल हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इन शेयरों में फिलहाल सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि तकनीकी चार्ट गिरावट की ओर इशारा कर रहे हैं. बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेशक मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान दें और स्टॉप लॉस के साथ ही निवेश करें. गिरावट के दौरान चुनिंदा क्वालिटी स्टॉक्स में चरणबद्ध खरीदारी लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकती है.

इन पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों के अनुसार 16 फरवरी को शेयर बाजार में IPO लिस्टिंग से लेकर तिमाही नतीजों और प्रमुख कॉर्पोरेट गतिविधियों तक कई अहम ट्रिगर्स निवेशकों की रडार पर रहेंगे. आज Fractal Analytics और Kwality Walls की लिस्टिंग, जनवरी के WPI महंगाई आंकड़े, तथा Lodha Developers द्वारा Solidrise Realty में 80% हिस्सेदारी खरीदने का सौदा, Apollo Hospitals का इंटरिम डिविडेंड एक्स-डेट, और Manappuram Finance में BC Asia Investments को RBI की मंजूरी जैसे घटनाक्रम बाजार की दिशा तय कर सकते हैं. इसके अलावा Ashoka Buildcon को लाइबेरिया में रोड प्रोजेक्ट का ऑर्डर, Aurobindo Pharma और Zydus Lifesciences को अमेरिकी FDA से मंजूरी, Jubilant Pharmova की मैन्युफैक्चरिंग अपडेट, NBCC, Torrent Pharma, Indigo Paints और IRB Infrastructure के तिमाही नतीजे, Hindustan Copper को झारखंड सरकार का रिकवरी नोटिस, Religare Enterprises के डिमर्जर की मंजूरी और Honasa Consumer में बड़ी हिस्सेदारी बिक्री जैसे घटनाक्रम भी निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

9 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

10 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

10 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

13 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

14 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

10 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

10 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

9 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

17 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

13 hours ago