होम / बिजनेस / ग्लोबल संकेतों से जोश में बाजार: बैंकिंग शेयर चमके, आईटी दबाव में, अब कहां है मुनाफे का मौका?

ग्लोबल संकेतों से जोश में बाजार: बैंकिंग शेयर चमके, आईटी दबाव में, अब कहां है मुनाफे का मौका?

सोमवार को BSE सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 83,294.66 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 142 अंकों की बढ़त के साथ 25,713 के स्तर पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. सोमवार को लगातार दूसरे सत्र में तेजी दर्ज की गई और प्रमुख सूचकांकों ने ऊंचे स्तर पर कारोबार समाप्त किया. कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स में 670 अंकों तक की छलांग देखने को मिली, जबकि अंत में यह 480 अंक चढ़कर 83,294.66 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 142 अंकों की बढ़त के साथ 25,713 के स्तर पर पहुंच गया. मंगलवार के सत्र में भी चुनिंदा शेयरों में हलचल जारी रहने के संकेत हैं.

अमेरिकी फैसले से बाजार को मिला सहारा

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अवैध ठहराने के फैसले ने वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बनाया. इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ. बैंकिंग, मेटल और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों में खरीदारी देखी गई.

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में करीब 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई . इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी मजबूती रही.

आईटी शेयरों पर दबाव कायम

दूसरी ओर आईटी सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली. इन्फोसिस में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और विप्रो जैसे शेयर दबाव में रहे. वैश्विक ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने आईटी कंपनियों को लेकर सतर्क रुख अपनाया है. ब्रोकरेज का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच आईटी कंपनियों की आय पर दबाव रह सकता है और कुछ शेयरों में मौजूदा स्तर से 65 प्रतिशत तक गिरावट की आशंका जताई गई है. इसके चलते कई आईटी शेयरों की रेटिंग घटाई गई है.

खरीदारी और बिकवाली का ट्रेंड

मंगलवार के सत्र में अडानी पोर्ट्स, एचडीएफडी बैंक के अलावा मोरपेन लेबोरेटरीज, ब्लू जेट हेल्थकेयर और एजिस वोपाक टर्मिनल्स जैसे शेयरों में खरीदारी का रुझान बना रह सकता है. वहीं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विप्रो और इंफोसिस सहित कुछ अन्य शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है. मिडकैप इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप में 0.29 प्रतिशत की हल्की तेजी दर्ज की गई. विश्लेषकों का कहना है कि बाजार की मौजूदा तेजी वैश्विक संकेतों और संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से प्रेरित है. हालांकि आईटी सेक्टर में सतर्कता बरतने की जरूरत है. निवेशकों को स्टॉक-विशिष्ट रणनीति अपनानी चाहिए और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर फोकस करना चाहिए. कुल मिलाकर, बाजार का रुझान फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन सेक्टर आधारित उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

इन पर भी रखें नजर

घरेलू शेयर बाजार में आज कई कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट निवेशकों की रणनीति को प्रभावित कर सकते हैं. इनमें Schaeffler India, Elantas Beck India, DIC India और AJR Infra and Tolling अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिससे संबंधित सेक्टरों में हलचल संभव है. Bharti Airtel ने अपनी एनबीएफसी इकाई Airtel Money के विस्तार के लिए लगभग 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना पेश की है, जिसमें 70 प्रतिशत हिस्सेदारी एयरटेल और 30 प्रतिशत Bharti Enterprises की होगी. IDFC First Bank ने चंडीगढ़ शाखा में सामने आए 590 करोड़ रुपये के अंतर को लेकर हरियाणा सरकार को जल्द भरपाई का भरोसा दिया है. Torrent Group ने नवी मुंबई में 1 लाख वर्गफुट का नेशनल रेफरेंस लैब स्थापित किया है. Chalet Hotels ने हैदराबाद के माधापुर में 632.8 करोड़ रुपये के निवेश से 330 कमरों वाला होटल विकसित करने की मंजूरी दी है. Bharat Petroleum Corporation Limited को 1,816.65 करोड़ रुपये की टैक्स मांग का आदेश मिला है. TryfactaConnex ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 1 गीगावाट क्षमता वाले एआई डेटा सेंटर के लिए समझौता किया है, जिसमें 7.7 अरब डॉलर का शुरुआती निवेश प्रस्तावित है. वहीं, RBI ने RBL Bank के गैर-कार्यकारी अंशकालिक चेयरमैन चंदन सिन्हा के पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इन सभी घटनाक्रमों के चलते आज संबंधित शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

4 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

4 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

5 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

8 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

8 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

5 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

11 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

7 hours ago