होम / बिजनेस / Muhurat Trading को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जानें इसके बारे में सबकुछ

Muhurat Trading को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जानें इसके बारे में सबकुछ

मान्यता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किया गया इन्वेस्टमेंट मुनाफा लेकर आता है और साल भर तक निवेशकों पर कृपा बनी रहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में दिवाली के मौके पर वैसे तो अवकाश रहता है, लेकिन एक घंटे के लिए ट्रेडिंग होती है. इस एक घंटे के कारोबार को मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है. इस बार दिवाली 12 नवंबर को है, इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) एक घंटे का विशेष सत्र आयोजित करेंगे. शेयर बाजार के आधिकारिक बयान में बताया गया है कि मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन शाम छह बजे से 7.15 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा. माना जाता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किया गया निवेश समृद्धि लाता है. 

ऐसा रहा है पिछला रिकॉर्ड
पिछले साल यानी 26 अक्टूबर 2022 के विशेष एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी तेजी के साथ बंद हुए थे. इस दौरान, सेंसेक्स 524.51 अक उछलकर 59,831.66 और निफ्टी 154.45 अंक की बढ़त के साथ 17730.75 पर पहुंच गया था. हालांकि, इससे पहले साल 2021 में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 464.77 अंक और निफ्टी 252.90 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था. 14 नवंबर, 2020 को दिवाली के मौके पर हुई मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली थी. इसी तरह, 27 अक्तूबर, 2019 को मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स में 0.49% की बढ़त दौ हुई थी. निफ्टी भी 0.37% ऊपर चढ़ गया था.

सालों पुरानी है परंपरा
मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा का पालन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में किया जाता है. BSE में इसकी शुरुआत 1957 में और NSE में 1992 में हुई थी. तब से हर दिवाली पर निवेशक स्टॉक मार्केट में कुछ न कुछ निवेश ज़रूर करते हैं. यह इन्वेस्टमेंट इक्विटी, इक्विटी फ्यूचर एंड ऑप्शन, करेंसी एंड कमोडिटी मार्केट, तीनों में होता है. मान्यता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किया गया इन्वेस्टमेंट मुनाफा लेकर आता है और साल भर तक निवेशकों पर कृपा बनी रहती है. इस एक घंटे में अधिकांश निवेशक मूल्य-आधारित स्टॉक्स की खरीदारी करते हैं, जो लंबी अवधि के लिए अच्छे होते हैं. कुछ निवेशक इन दिन खरीदे गए शेयरों को संजोकर रखते हैं, क्योंकि उनकी नज़र में मुहूर्त ट्रेडिंग में खरीदे गए स्टॉक गुड लक लाते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 minute ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

6 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 minute ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

1 hour ago