✕

होम / बिजनेस / बाजार में अस्थिरता, जानिए आज कहां निवेश से होगा फायदा और कहां नुकसान की आशंका

बाजार में अस्थिरता, जानिए आज कहां निवेश से होगा फायदा और कहां नुकसान की आशंका

मंगलवार को सेंसेक्स 42.64 अंक गिरकर 85,524.84 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 मामूली 4.75 अंक की बढ़त के साथ 26,177.15 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

घरेलू शेयर बाजार में दो दिन की तेजी के बाद मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला. सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी लगभग सपाट रहा. हालांकि, कमजोर बाजार के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी और तेजी के संकेत सामने आए हैं. मंगलवार को दलाल स्ट्रीट पर मुनाफावसूली का असर दिखा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 42.64 अंक यानी 0.05 प्रतिशत गिरकर 85,524.84 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 85,704.93 के उच्च और 85,342.99 के निचले स्तर तक गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) एनएसई निफ्टी 50 मामूली 4.75 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,177.15 पर बंद हुआ. आईटी और फार्मा शेयरों में बिकवाली ने बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगाया.

इन बड़े शेयरों पर पड़ा दबाव

सेंसेक्स के प्रमुख नुकसान वाले शेयरों में इन्फोसिस, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और मारुति शामिल रहे. इन शेयरों में मुनाफावसूली के कारण इंडेक्स पर दबाव बना. दूसरी ओर, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों ने बाजार को कुछ हद तक सहारा दिया और बढ़त के साथ बंद हुए.

इन शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार Jupiter Wagons, Ircon International, Godawari Power, IFCI, Cholamandalam Investment & Finance, Alok Industries और RailTel Corporation of India में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है. इन शेयरों ने अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर लिया है, जो इनमें आगे भी तेजी के संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

MACD इंडिकेटर ने Coforge, Latent View Analytics, Chennai Petroleum Corporation, Kajaria Ceramics, Aegis Vopak Terminals, Schaeffler India और Neuland Laboratories के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. इन स्टॉक्स में आगे दबाव बढ़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही बाजार फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहा हो, लेकिन चुनिंदा शेयरों में ट्रेंड मजबूत बना हुआ है. ऐसे में निवेशकों को स्टॉक-स्पेसिफिक रणनीति अपनाने और तकनीकी संकेतों पर नजर रखने की जरूरत है.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज घरेलू शेयर बाजार में अधिग्रहण, बड़े ऑर्डर, निवेश, नियामकीय मंजूरी और प्रबंधन बदलाव से जुड़ी खबरों के चलते कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. Park Medi World ने 245 करोड़ रुपये में आगरा के KP इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का अधिग्रहण किया है, Ceigall India और Monte Carlo Fashions को सोलर EPC प्रोजेक्ट्स के बड़े ऑर्डर मिले हैं, जबकि Prestige Estates ने चेन्नई में 25 एकड़ जमीन खरीदी है. Federal Bank में ब्लैकस्टोन को 9.99% हिस्सेदारी की CCI मंजूरी, Zydus Lifesciences की US बायोसिमिलर डील, GAIL का छत्तीसगढ़ सरकार से उर्वरक संयंत्र के लिए MoU, Biocon को Hulio के वैश्विक अधिकार और Ajanta Pharma के साथ करार, Belrise में SBI म्यूचुअल फंड व BlackRock की हिस्सेदारी खरीद, Bank of India के 10,000 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड, Ola Electric की सब्सिडियरी द्वारा प्रेफरेंस शेयर जारी करने की मंजूरी जैसी खबरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

16 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

19 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

19 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

15 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

16 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

16 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago