✕

होम / बिजनेस / लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, आज इन शेयरों पर करें फोकस

लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, आज इन शेयरों पर करें फोकस

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 136.63 अंक की तेजी के साथ 81,926.75 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 30.65 अंक चढ़कर 25,108.30 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

स्थानीय शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूती के साथ कारोबार पूरा किया. प्रमुख बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और घरेलू संस्थागत निवेशकों के समर्थन के चलते बाजार में सकारात्मक रुझान बना रहा. बीएसई सेंसेक्स 136.63 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 81,926.75 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 30.65 अंक यानी 0.12% चढ़कर 25,108.30 पर बंद हुआ. तो चलिए जानते हैं आज बाजार का रुख कैसा रहने वाला है?

कल कारोबार के दौरान दिखा उतार-चढ़ाव

कारोबार की शुरुआत मजबूत रही और दिन के दौरान सेंसेक्स एक समय 519.44 अंक तक उछलकर 82,309.56 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण अंत में यह तेजी सीमित रह गई. इसी तरह, निफ्टी ने भी दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ कारोबार समाप्त किया. सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. वहीं, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट और इन्फोसिस जैसे शेयरों में गिरावट रही.

52 हफ्ते का उच्च स्तर छूने वाले शेयर

मंगलवार को जिन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार किया, उनमें Orient Refractories, Vodafone Idea, BLS International Services, Bharti Hexacom, Ircon International, Indraprastha Gas Limited (IGL) और DOMS Industries शामिल हैं. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इन शेयरों में आई मजबूती यह संकेत देती है कि इनमें निवेशकों की धारणा मजबूत बनी हुई है और फिलहाल इन स्टॉक्स में तेजी का रुख जारी रह सकता है.

इन शेयरों में दिख रही कमजोरी

तकनीकी संकेतक MACD (Moving Average Convergence Divergence)के मुताबिक, कुछ शेयरों में मंदी के संकेत देखने को मिले हैं. इन शेयरों में Tata Investment, Happiest Minds, Gujarat Mineral Development, TBO Tek, PTC Industries, ABB Power और Indegene शामिल हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, इन स्टॉक्स में फिलहाल बिकवाली का दबाव बना हुआ है और आने वाले सत्रों में इनमें और गिरावट देखने को मिल सकती है. इन शेयरों में निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि इनमें गिरावट का रुख बन सकता है.

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार फिलहाल सकारात्मक संकेत दे रहा है, खासकर बैंकिंग और मिडकैप शेयरों में. हालांकि ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली और चुनिंदा शेयरों में कमजोरी से निवेशकों को सतर्कता भी बरतनी होगी. आने वाले दिनों में बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

12 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

16 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago