होम / बिजनेस / निवेश, डील और मैनेजमेंट बदलाव से बाजार में हलचल, आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निवेश, डील और मैनेजमेंट बदलाव से बाजार में हलचल, आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर

सोमवार को BSE सेंसेक्स 787 अंकों की बढ़त के साथ करीब 74,000 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 भी उछलकर लगभग 22,500 के आसपास बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

भारतीय शेयर बाजार में आज कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है. निवेश, डील, विस्तार और मैनेजमेंट बदलाव जैसी अपडेट्स के कारण कुछ खास शेयर फोकस में रहेंगे. वहीं, पिछले कारोबारी दिन बाजार में मजबूत तेजी दर्ज की गई थी, जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)  सेंसेक्स 787 अंकों की बढ़त के साथ करीब 74,000 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  (NSE) निफ्टी 50 भी उछलकर लगभग 22,500 के आसपास बंद हुआ. इस तेजी से निवेशकों का सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है.

इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज कुछ स्टॉक्स पर निवेशकों को विशेष रूप से नजर रखने की जरूरत है, इनमें ACME Solar Holdings ने राजस्थान के जैसलमेर में अपने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट के पांचवें चरण की शुरुआत की है. इससे कंपनी की कुल क्षमता में बढ़ोतरी हुई है और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी प्रगति से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा. Titagarh Rail Systems की सहायक इकाई को पश्चिम बंगाल के फाल्टा में विस्तार परियोजना के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है. इससे डिफेंस और शिपबिल्डिंग बिजनेस में कंपनी की स्थिति मजबूत हो सकती है.

इसके अलावा Ambuja Cements में सांघी इंडस्ट्रीज के विलय के बाद उसके शेयरों की ट्रेडिंग बंद कर दी गई है. यह कदम कंपनी के स्ट्रक्चर को सरल बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. IRFC ने महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी को 1000 करोड़ रुपये का टर्म लोन दिया है. लगातार बड़े लोन एग्रीमेंट्स से कंपनी के बिजनेस में तेजी बनी हुई है. Yes Bank में विनय टोंसे ने MD और CEO का पद संभाला है. बैंक अब प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने और बैलेंस शीट मजबूत करने पर फोकस करेगा. Nykaa स्किनकेयर ब्रांड 82°E में निवेश के विकल्प तलाश रही है. यह कदम कंपनी के ब्यूटी सेगमेंट को और मजबूत कर सकता है. Wipro ने ओलम ग्रुप के साथ 8 साल का IT कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है, जिसकी वैल्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा है. साथ ही माइंडस्प्रिंट के अधिग्रहण से कंपनी की अंतरराष्ट्रीय पकड़ मजबूत होगी.

विशेषज्ञों के अनुसार पिछले सत्र की तेजी के बाद आज बाजार में पॉजिटिव रुख जारी रह सकता है. कंपनियों से जुड़ी खबरों के आधार पर चुनिंदा शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago