✕

होम / बिजनेस / मोदी सरकार को बाजार की सलामी, बनाया नया रिकॉर्ड, 77000 पार पहुंचा सेंसेक्स

मोदी सरकार को बाजार की सलामी, बनाया नया रिकॉर्ड, 77000 पार पहुंचा सेंसेक्स

हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में भारी तेजी दिख रही है. बीएसई सेंसेक्स पहली बार 77,000 अंक के पार पहुंच गया है जबकि निफ्टी50 इंडेक्स ने भी 23,400 अंक से ऊपर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में एनडीए की सरकार आ चुकी है और पीएम मोदी ने लगाातर तीसरी प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. मोदी सरकार की वापसी से शेयर बाजार गदगद नजर आया और इतिहास रच दिया. दरअसल, सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 323.64 अंक की जोरदार तेजी के साथ पहली बार 77,000 के स्तर के पार निकल गया. ये 77,017 के लेवल पर खुला. 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स (Nifty) ने भी बाजार खुलने के साथ ही 105 अंकों की छलांग लगा दी. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था. BSE Sensex 1618.85 अंक या 2.16 फीसदी की तेजी के साथ 76,693.41 के स्तर पर क्लोज हुआ था. 

ऑल टाइम हाई पर पहुंचा BSE

शेयर बाजार (Share Market) में बीते शुक्रवार की तेजी जारी रही और Sensex 77,017 के स्तर पर खुलने के बाद और तेजी लेते हुए 77,079.04 के स्तर पर पहुंच गया. जो कि बीएसई इंडेक्स का नया ऑल टाइम हाई लेवल है. मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ करीब 2196 शेयर तेजी के साथ हरे निशान पर ओपन हुए, जबकि 452 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. वहीं 148 शेयरों की स्थिति में कोई चेंज नजर नहीं आया. 

बाजार खुलते ही इस शेयरों में तेजी

शुरुआती कारोबार में निफ्टी इंडेक्स पर अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), पावर ग्रिड (Power Grid Corp), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), कोल इंडिया (Coal India) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. इसके विपरीत टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys), डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddy's Labs), एलटीआई माइंडट्री (LTIMindtree) और हिंडाल्को (Hindalco) के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

क्या है एक्सपर्ट की राय?

Religare Brokingके एसवीपी, रिसर्च, अजित मिश्रा ने कहा कि विशेष रूप से आगामी US फेड बैठक को लेकर वैश्विक संकेतों को भागीदारों द्वारा करीब से देखा जाएगा. चुनाव के बाद की गिरावट के बावजूद, रिकवरी भागीदारों में मजबूती का संकेत देती है और हमें उम्मीद है कि मौजूदा रुझान जारी रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि IT और FMCG जैसे क्षेत्रों की नई भागीदारी, जो पहले किनारे पर थे, हमारे विश्वास का समर्थन करती है. हालांकि, व्यापारियों को सावधान रहना चाहिए और उन स्टॉक्स पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो बेंचमार्क के साथ चल रहे हैं.

Geojit Financial Services के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा ने कहा कि पिछले हफ्ते की रोलर कोस्टर सवारी के बाद बाजार की निकट भविष्य में एक ब्रेक लेने की संभावना है. यह समझना महत्वपूर्ण है कि इस बुल मार्केट में मेजर ड्राइविंग फोर्स भारतीय रिटेल निवेशक हैं, जिसमें HNI भी शामिल हैं. FII द्वारा बड़े पैमाने पर बिकवाली को DII और रिटेल निवेशकों की आक्रामक खरीदारी द्वारा ओवरशैडो किया जा रहा है. तथ्य यह है कि रिटेल निवेशकों ने 4 जून को, जिस दिन निफ्टी 5.9 प्रतिशत गिरा था, 21179 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, यह खुदरा निवेशकों की खरीद शक्ति और आशावाद को इंगित करता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

7 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

7 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

19 hours ago