होम / बिजनेस / बजट की गिरावट से उबरता बाजार, India-US ट्रेड डील से आज और तेजी की उम्मीद

बजट की गिरावट से उबरता बाजार, India-US ट्रेड डील से आज और तेजी की उम्मीद

सोमवार को BSE सेंसेक्स 943.52 अंक की तेजी के साथ 81,666.46 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE निफ्टी 262.95 अंक की बढ़त के साथ 25,088.40 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

आम बजट के दिन आई भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को जबरदस्त वापसी की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मजबूत तेजी के साथ बंद हुए. कल के कारोबारी सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 943.52 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,666.46 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 ने 262.95 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,088.40 का आंकड़ा छू लिया. बजट के दिन आई बिकवाली के बाद यह तेजी बाजार के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है. वहीं, सोमवार रात भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की खबर सामने आई. इस डील का असर भी आज शेयर बाजार में नजर आएगा.  

इन सेक्टर्स ने संभाली बाजार की कमान

सोमवार की तेजी में इन्फ्रा और ऑटो सेक्टर सबसे आगे रहे. निफ्टी इन्फ्रा 2.26 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी पीएसई, ऑयल एंड गैस, मेटल और कमोडिटीज इंडेक्स में भी करीब 2 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई. हालांकि निफ्टी आईटी और हेल्थकेयर में हल्की कमजोरी देखने को मिली.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी लौटी रौनक

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,667.60 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.64 प्रतिशत चढ़कर 16,523.35 के स्तर पर पहुंच गया.

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, एमएंडएम, एलएंडटी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी में अच्छी तेजी रही. वहीं एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, ट्रेंट, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट दर्ज की गई.

बाजार में तेजी की क्या रही वजह

विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में गिरावट और बजट के बाद आई भारी गिरावट के चलते वैल्यू बायिंग देखने को मिली. बड़ी गिरावट के बाद निफ्टी में मजबूत टेक्निकल रिकवरी आई है. विशेषज्ञों का कहना है कि बजट में नीतिगत निरंतरता, विकास पर जोर और राजकोषीय अनुशासन ने निवेशकों का भरोसा दोबारा मजबूत किया है.

इन शेयरों में दिख रही है मजबूत खरीदारी

बाजार में जिन शेयरों में बुलिश संकेत नजर आ रहे हैं, उनमें MRPL, Anant Raj, Sundaram Finance, Latent View Analytics, Century Plyboards, Power Grid और Hindustan Zinc शामिल हैं. 68 से ज्यादा शेयरों ने अपने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है, जो बाजार की मजबूती का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में बरतें सावधानी

वहीं Intellect Design Arena, Cholamandalam Financial Holding, PB Fintech, Bharat Dynamics, Godfrey Phillips, Jyoti CNC और Oil India जैसे शेयरों में कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं. इन स्टॉक्स में फिलहाल सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है.

India-US ट्रेड डील से बढ़ा बाजार का भरोसा

वहीं, सोमवार रात भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की खबर सामने आई. भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर लगने के बाद बाजार सेंटिमेंट मजबूत हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत के बाद भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है. इसका असर गिफ्ट निफ्टी में दिखा, जो 3% से ज्यादा उछलकर करीब 25,900 के स्तर पर पहुंच गया. इस डील से अमेरिका से जुड़े सेक्टरों में हलचल बढ़ने की उम्मीद है, खासकर आईटी (TCS, Infosys, HCL Tech, Wipro), फार्मा (Sun Pharma, Dr Reddy’s, Cipla), टेक्सटाइल (Gokaldas Exports, Pearl Global, KPR Mill, Welspun Living, Trident), सीफूड एक्सपोर्ट (Avanti Feeds, Apex Frozen Foods), ऑयल-गैस (ONGC, GAIL, IOC) और ऑटो-मैन्युफैक्चरिंग शेयरों में. टैरिफ कटौती से भारतीय एक्सपोर्टर्स की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति बेहतर होगी, विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है और बाजार में रिस्क-ऑन मोड लौटने के संकेत मिल रहे हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

39 minutes ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

49 minutes ago

भारत पर जापान का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर, AI और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तेल भंडारण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

4 hours ago

केरल विझिंजम पोर्ट डील के पीछे कौन? सौदे की परतें खोलती खास पड़ताल

$1.4 अरब की अडानी डील, जटिल कॉरपोरेट संरचनाएं, फैमिली ट्रस्ट और एक ऐसा नेटवर्क, जिसकी कड़ियां चुपचाप पनामा नहर तक पहुंचती हैं. (भाग-1)

4 hours ago

पूर्व टीवी संपादक ने शुरू की उत्तर प्रदेश की पहली NABL-मान्यता प्राप्त फॉरेंसिक लैब

इस उपलब्धि के साथ Laxhar Evidence Labs उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी फॉरेंसिक लैब बन गई है, जिसे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में NABL की मान्यता मिली है. ह

4 hours ago


बड़ी खबरें

प्रो. उमेश वी. वाघमारे बने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नए सचिव

केंद्र सरकार ने प्रो. उमेश वी. वाघमारे की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

4 hours ago

न्यूज24 हिंदी में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानक गुप्ता बने चैनल हेड

मानक गुप्ता करीब 15 वर्षों से न्यूज24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अप्रैल 2010 में चैनल जॉइन किया था और इस दौरान संपादकीय, डिजिटल और न्यूज़रूम प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

17 minutes ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

49 minutes ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

39 minutes ago

Amazon Ads में श्रुति अनेजा की नियुक्ति, कंटेंट ऐड मॉनेटाइजेशन टीम को करेंगी लीड

इस नियुक्ति के जरिए कंपनी अपने कंटेंट, कॉमर्स और विज्ञापन इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

1 hour ago