होम / बिजनेस / बैंकिंग-आईटी के सहारे बाजार में तेजी, आज ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा

बैंकिंग-आईटी के सहारे बाजार में तेजी, आज ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा

मंगलवार को BSE का सेंसेक्स 173.81 अंक की बढ़त के साथ 83,450.96 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 42.65 अंक चढ़कर 25,725.40 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती का सिलसिला जारी है. मंगलवार को लगातार दूसरे सत्र में तेजी दर्ज की गई और प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए. बैंकिंग, आईटी और कैपिटल गुड्स सेक्टर में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला. अब निवेशकों की निगाह आज उन शेयरों पर है, जिनमें तकनीकी संकेतक तेजी का इशारा कर रहे हैं.

कारोबार के अंत में बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 173.81 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 83,450.96 अंक पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह 83,598 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा, जबकि निचला स्तर 82,987.43 अंक रहा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.17 फीसदी चढ़कर 25,725.40 अंक पर बंद हुआ. लगातार दूसरे दिन की इस तेजी ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया है.

इन दिग्गज शेयरों में रही मजबूती

सेंसेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों में आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स और टाइटन में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. इसके अलावा अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी फायदे में रहे.

आज इन शेयरों में दिख रहा बुलिश ट्रेंड

तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कुछ शेयरों में मजबूत तेजी के संकेत मिले हैं. Onesource Special Pharma, Fractal Analytics, Newgen Software और Praj Industries ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है. इसके साथ ही Aegis Vopak Terminals और PCBL India में भी मजबूत खरीदारी देखी गई है. 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार करना आमतौर पर शेयर में आगे और तेजी का संकेत माना जाता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी जैसे तकनीकी संकेतकों ने कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत दिए हैं. टाटा स्टील, ट्रेंट, ओला इलेक्ट्रिक और हिंदुस्तान कॉपर में दबाव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा SRF और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में भी गिरावट के संकेत उभर रहे हैं. निवेशकों को इन काउंटरों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है.

इन पर भी रखें नजर

आज के कारोबार में कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है. गिफ्ट निफ्टी के सकारात्मक संकेतों और पिछले सत्र में निफ्टी 50 के 25,725 तथा सेंसेक्स के 83,450 पर मजबूती के साथ बंद होने के बाद आज भी अच्छी शुरुआत की उम्मीद है. विशेषज्ञों ने बताया कि Bharti Airtel की सहयोगी Airtel Money को आरबीआई से टाइप II एनबीएफसी के रूप में काम करने की मंजूरी मिली है, जिससे उसके डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज कारोबार को बल मिलेगा. Infosys ने एआई फर्स्ट वैल्यू फ्रेमवर्क और Topaz प्लेटफॉर्म के जरिए वैश्विक एआई समाधान पर जोर दिया है. Ola Electric को गोवा में बॉम्बे हाई कोर्ट से सीईओ के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर राहत मिली है. Dabur India ने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव की घोषणा की है, जबकि Dilip Buildcon को गुजरात में 668 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा परियोजना में एल1 बोलीदाता घोषित किया गया है. इसके अलावा Saatvik Green Energy को 44.10 करोड़ रुपये का सोलर मॉड्यूल ऑर्डर मिला है, Hexaware Technologies ने अपना एआई प्लेटफॉर्म RapidX ओपन वर्जन में लॉन्च किया है, Swiggy और Eternal ने एआई साझेदारियों की घोषणा की है. इसके अलावा Ace Men Engg Works व Orient Tradelink आज तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिससे इन शेयरों में आज खास एक्शन देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

21 minutes ago

Meta-CRED डील पर उठे बड़े सवाल, डेटा स्वामित्व और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सऐप, क्रेड और भारतीय उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

51 minutes ago

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, क्या आज भी जारी रहेगी गिरावट? निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ था. वहीं NSE एनएसई निफ्टी 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

17 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, क्या आज भी जारी रहेगी गिरावट? निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों पर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ था. वहीं NSE एनएसई निफ्टी 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

सैमसोनाइट के बोर्ड में समीर सुनेजा की एंट्री, वैश्विक उपभोक्ता अनुभव को मिलेगा नया आयाम

समीर सुनेजा के पास उपभोक्ता वस्तु उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्हें बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, नवाचार, ब्रांड प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार का व्यापक अनुभव हासिल है.

35 minutes ago

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

21 minutes ago

Meta-CRED डील पर उठे बड़े सवाल, डेटा स्वामित्व और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सऐप, क्रेड और भारतीय उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

51 minutes ago

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

19 hours ago