होम / बिजनेस / RBI की MPC बैठक से पहले बाजार अलर्ट, आज इन बड़े ट्रिगर्स पर रहेगा फोकस

RBI की MPC बैठक से पहले बाजार अलर्ट, आज इन बड़े ट्रिगर्स पर रहेगा फोकस

मंगलवार को सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर 24,614.90 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

घरेलू शेयर बाजार में लगातार चार कारोबारी सत्रों की तेजी मंगलवार को थम गई और सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए. RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली. अब आज के कारोबार में LIC के OFS, Paytm और Meesho में हिस्सेदारी बिक्री, HFCL के निवेश, Vedanta की जांच और DLF समेत कई बड़े कॉर्पोरेट अपडेट्स के चलते चुनिंदा शेयरों में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है.

कल क्या था बाजार का हाल

घरेलू शेयर बाजार में चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी मंगलवार को थम गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 78,211.87 तक फिसल गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 इंडेक्स 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर 24,614.90 पर बंद हुआ. दूसरी ओर, डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग स्थिर रहा और 95.3775 के स्तर पर बंद हुआ.

इन दिग्गज शेयरों में रही बिकवाली

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 गिरावट के साथ बंद हुए. सबसे अधिक दबाव हिंदुस्तान यूनिलीवर पर रहा, जिसका शेयर करीब 1.7 फीसदी टूटा. इसके अलावा एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई.

इन शेयरों में दिखी मजबूती

कमजोर बाजार के बावजूद ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन और सन फार्मा के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी बनी रही.

ब्रॉडर मार्केट का मिला-जुला रुख

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.29 फीसदी गिरा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी 2 फीसदी से अधिक टूटा. इसके अलावा एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और बैंकिंग इंडेक्स में भी कमजोरी देखने को मिली.

आज इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आज के कारोबार में कई कंपनियों से जुड़े अहम घटनाक्रमों के चलते उनके शेयर फोकस में रहेंगे. सरकार ने LIC के OFS का आकार बढ़ाकर 4 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी बिक्री का फैसला किया है. वहीं, Meesho में Elevation Capital और Peak XV Partners ने करीब 1,949 करोड़ रुपये की 2.27 फीसदी हिस्सेदारी बेची है, जबकि Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications में Elevation Capital और SAIF से जुड़ी संस्थाओं ने लगभग 2,038 करोड़ रुपये के शेयर ऑफलोड किए हैं. Apollo Pipes के प्रमोटर ने ओपन मार्केट से 23.5 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. Vedanta की झारसुगुड़ा यूनिट में कथित अवैध भूजल दोहन की जांच के आदेश दिए गए हैं. HFCL ने ऑप्टिकल फाइबर और केबल निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 400 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है. DLF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 20,000 करोड़ रुपये के प्री-सेल्स लक्ष्य पर भरोसा जताया है, जबकि Aditya Birla Health Insurance ने युवाओं के लिए नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान 'Activ Yuva' लॉन्च किया है. इन सभी अपडेट्स के चलते आज इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

10 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago