होम / बिजनेस / वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय बाजार संभला, जानिए आज कहां है कमाई का मौका

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय बाजार संभला, जानिए आज कहां है कमाई का मौका

बीते शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 187 अंकों की बढ़त के साथ 83,570 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि NSE निफ्टी भी करीब 29 अंक चढ़कर 25,694 पर पहुंच गया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

घरेलू शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद आखिरकार शुक्रवार को रौनक लौट आई. वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद चुनिंदा दिग्गज कंपनियों में हुई जोरदार खरीदारी से बाजार को सहारा मिला और दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. बीते शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 187 अंकों की बढ़त के साथ 83,570 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी करीब 29 अंक चढ़कर 25,694 पर पहुंच गया. कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और एक समय यह 750 अंकों से ज्यादा चढ़कर 84,134 के स्तर तक पहुंच गया था. हालांकि बाद में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली. लेकिन इसके बावजूद बाजार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा.

आईटी शेयरों ने संभाला बाजार

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सबसे शानदार प्रदर्शन Infosys ने किया. जिसके शेयर करीब 6 फीसदी उछल गए. इसके अलावा Tech Mahindra. HCL Tech. SBI. UltraTech Cement और HDFC Bank के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. इन शेयरों की मजबूती ने पूरे बाजार को सपोर्ट दिया.

इन शेयरों में दिखी कमजोरी

दूसरी ओर Eternal. Asian Paints. Bharat Electronics. Sun Pharma और Maruti Suzuki जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. जिससे बाजार की तेजी पर थोड़ा ब्रेक लगा.

आज इन शेयरों में दिख रहा खरीदारी का मजबूत संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार Federal Bank. Angel One. IndiaMART Intermesh. Zen Technologies. IFCI. Oracle और Infosys जैसे शेयरों में जबरदस्त मजबूती दिख रही है. इन शेयरों ने अपने 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है. जो आगे भी तेजी जारी रहने का संकेत देता है.

इन शेयरों में मंदी का अलर्ट

तकनीकी इंडिकेटर MACD के मुताबिक Eternal. Asian Paints. Sun Pharma. Maruti Suzuki. ITC. NTPC और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. इनमें आगे और गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों के अनुसार आज के कारोबार में तिमाही नतीजों, बड़े ऑर्डर, निवेश योजनाओं और कॉरपोरेट घटनाक्रमों के चलते कई प्रमुख शेयर फोकस में रहेंगे, जैसे LTIMindtree, PNB, Tata Capital, BHEL, CEAT, Havells, Hindustan Zinc, IRFC और Oberoi Realty जैसी कंपनियां Q3 नतीजे जारी करेंगी. Sunteck Realty मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में ₹3,000 करोड़ की अल्ट्रा-लग्जरी हाउसिंग और मिक्स्ड-यूज परियोजना लॉन्च करने की तैयारी में है. जबकि Vedanta की सहायक ESL Steel को ओडिशा सरकार से ₹1,255 करोड़ से अधिक के डिमांड नोटिस मिले हैं. Reliance Consumer Products ने FY26 में अब तक ₹15,000 करोड़ का ग्रॉस रेवेन्यू दर्ज किया है. Tata Group से जुड़ी Sir Ratan Tata Trust की अहम बैठक कोरम पूरा न होने से टल गई है. RVNL को ₹87.55 करोड़ का रेलवे ऑर्डर मिला है. CG Power को अमेरिका में ₹900 करोड़ का ट्रांसफॉर्मर ऑर्डर हासिल हुआ है. Poly Medicure में विदेशी निवेशक ने हिस्सेदारी घटाई है. और SunSource Energy के सह-संस्थापक ने नई क्लीन-टेक कंपनी LNK Energy शुरू कर ₹10,000 करोड़ के निवेश की योजना घोषित की है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

2 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

5 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

5 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

2 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

2 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

5 hours ago