✕

होम / बिजनेस / लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार, फिर भी इन स्टॉक्स पर बुलिश सिग्नल

लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार, फिर भी इन स्टॉक्स पर बुलिश सिग्नल

बुधवार को BSE सेंसेक्स 102.20 अंक गिरकर 84,961.14 अंक पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 37.95 अंक टूटकर 26,140.75 अंक पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट के बावजूद चुनिंदा शेयरों में मजबूती के संकेत दिखाई दे रहे हैं. बुधवार को दलाल स्ट्रीट पर कमजोरी देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 102.20 अंक यानी 0.12 फीसदी गिरकर 84,961.14 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 37.95 अंक यानी 0.14 फीसदी टूटकर 26,140.75 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 445 अंक से ज्यादा फिसलकर 84,617.49 के स्तर तक पहुंच गया था. बाजार पर दबाव की बड़ी वजहें वैश्विक स्तर पर बढ़ता तनाव, अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार पूंजी निकासी रहीं, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और चुनिंदा शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ हद तक संभाला.

सेंसेक्स के नुकसान और फायदे वाले शेयर

बुधवार को सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में मारुति, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयरों में प्रमुख गिरावट दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर टाइटन, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में मजबूती देखने को मिली, जिसने बाजार की गिरावट को सीमित रखा.

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

टेक्निकल चार्ट्स के मुताबिक आज कुछ शेयरों में तेजी के साफ संकेत हैं. Tata Elxsi, Elecon Engineering Company, Saregama India, Sonata Software, KPIT Technologies, Tata Technologies और Birlasoft ने अपने-अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर लिया है. यह संकेत देता है कि इन शेयरों में आगे भी तेजी बनी रह सकती है और निवेशकों को यहां कमाई के मौके मिल सकते हैं.

इन स्टॉक्स में मंदी का अलर्ट

वहीं दूसरी तरफ एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर ने कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत दिए हैं. Cipla, Mahindra & Mahindra Financial Services, Sun TV, HEG, Ola Electric Mobility, Sumitomo Chemical और Maharashtra Scooter के शेयरों में अब गिरावट का रुझान बनता नजर आ रहा है. निवेशकों को इन शेयरों में फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी हुई है, लेकिन मजबूत टेक्निकल संकेत वाले शेयरों में चुनिंदा खरीदारी के मौके मौजूद हैं. 

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि गिफ्ट निफ्टी से कमजोर यानी लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं और एशियाई बाजारों से भी मिले-जुले रुझान आ रहे हैं. ऐसे माहौल में Meesho, HUDCO, IRB Infrastructure, Cipla और Tata Steel समेत कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे. Tata Steel के दिसंबर तिमाही में भारतीय प्रोडक्शन और डिलीवरी वॉल्यूम में दोहरे अंकों की बढ़त दर्ज की गई है. Cipla की ग्रीस स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर US FDA ने निरीक्षण के बाद फॉर्म 483 जारी किया है. IRB Infra का दिसंबर 2025 में ग्रॉस टोल कलेक्शन सालाना आधार पर 11.7% बढ़ा है. HUDCO ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ अगले पांच साल में ₹1 लाख करोड़ तक की फाइनेंसिंग के लिए नॉन-बाइंडिंग एमओयू किया है. वहीं Meesho में सीनियर मैनेजमेंट स्तर पर बदलाव हुआ है. इसके अलावा Elecon Engineering, Transformers and Rectifiers, Emco Elecon, Toyam Sports और Uranus Infrastructure आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिससे इन शेयरों में भी इंट्रा-डे हलचल देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

11 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

14 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

15 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

11 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

11 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

11 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago