होम / बिजनेस / ट्रेड डील से बाजार में जोश बरकरार, जबरदस्त खरीदारी, आज किन शेयरों में बनेगा मुनाफा

ट्रेड डील से बाजार में जोश बरकरार, जबरदस्त खरीदारी, आज किन शेयरों में बनेगा मुनाफा

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 2,072.67 अंक की तेजी के साथ 83,739.13 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी में 639.15 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 25,727.55 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील का असर शेयर बाजार में लगातार देखने को मिल रहा है. मंगलवार को जिस तरह बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई, उससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह पॉजिटिव ट्रेंड आज के कारोबारी सत्र में भी जारी रह सकता है. कल घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 2,072.67 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,739.13 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 में 639.15 अंक यानी 2.55 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली और यह 25,727.55 पर बंद हुआ.

रियल्टी और फाइनेंशियल शेयर बने बाजार की ताकत

बाजार की इस तेजी में रियल्टी और फाइनेंशियल सेक्टर का बड़ा योगदान रहा. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 3.27 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 3.16 प्रतिशत, निफ्टी इंफ्रा में 3.03 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एनर्जी में करीब 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल इंडेक्स भी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. Adani Ports, Bajaj Finance, InterGlobe Aviation, Power Grid, Sun Pharma, Bajaj Finserv, SBI, L&T, Axis Bank, Titan, ICICI Bank, Maruti Suzuki, Trent, NTPC, Tata Steel, HDFC Bank और M&M जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे. वहीं BEL और Tech Mahindra में गिरावट देखने को मिली.

क्यों मजबूत हुआ बाजार का सेंटीमेंट

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार भारत-अमेरिका ट्रेड डील से घरेलू अर्थव्यवस्था और कैपिटल मार्केट के लिए सकारात्मक माहौल बना है. इससे लंबी अवधि में भारत की विकास दर को समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस समझौते से टेक्सटाइल, रत्न एवं आभूषण जैसे निर्यात आधारित सेक्टर को खास फायदा होगा. वहीं, इस डील से भारतीय निर्यातक अमेरिका में बांग्लादेश जैसे देशों के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सामान बेच पाएंगे. इससे टेक्सटाइल के साथ-साथ फार्मा और आईटी सेक्टर को भी फायदा मिलने की उम्मीद है.

आज इन शेयरों में दिख रही है मजबूत खरीदारी

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Reliance Industries, HDFC Bank, Adani Enterprises, Aarti Industries, Eternal, Jio Financial, Bajaj Finance और InterGlobe Aviation शामिल हैं. 121 से ज्यादा शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर चुके हैं, जो बाजार में मजबूत तेजी का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे हैं कमजोरी के संकेत

दूसरी ओर Tech Mahindra, Bharat Electronics, SBI Life Insurance, PB Fintech, Aegis Vopak Terminals, Varun Beverages, Rainbow Children’s Med, Chennai Petroleum Corporation, Ola Electric, Medanta और Aster DM Healthcare जैसे शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया है. इन शेयरों में फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

13 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

14 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

17 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

17 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

14 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

13 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

20 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

16 hours ago