होम / बिजनेस / BSE पर लिस्टेड कंपनियों ने पहली बार छुआ 4 ट्रिलियन डॉलर्स का आंकड़ा, बनाया रिकॉर्ड!

BSE पर लिस्टेड कंपनियों ने पहली बार छुआ 4 ट्रिलियन डॉलर्स का आंकड़ा, बनाया रिकॉर्ड!

BSE पर लिस्टेड कंपनियों ने पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर्स के आंकड़े को छुआ है और मार्केट में सकरात्मक भावना देखने को मिला रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर मार्केट से इस वक्त एक काफी बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. अगर आप भी शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं या फिर शेयर मार्केट पर बहुत ही करीबी रूप से नजर रखते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. खबर आ रही है कि BSE पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल ने पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर्स यानी लगभग 3 लाख 33 हजार करोड़ रुपयों का आंकड़ा छू लिया है.

1 से 2 ट्रिलियन पर पहुंचने में मार्केट को लगे 10 साल
माना जा रहा है कि BSE पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल में आज वृद्धि हुई जिसके बाद कंपनियों की मार्केट कैपिटल 333 लाख करोड़ रुपयों यानी 4 ट्रिलियन डॉलर्स का आंकड़ा छू लिया. इस दौरान भारतीय मार्केट (Share Market India) का एक्सचेंज रेट 83.31 रहा और इस साल की शुरुआत से अभी तक भारतीय मार्केट में 600 बिलियन डॉलर्स से ज्यादा की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आपको बता दें कि साल 2007 में BSE पर लिस्टेड कंपनियों ने 1 ट्रिलियन डॉलर्स का आंकड़ा छुआ था जिसके बाद 2 ट्रिलियन डॉलर्स तक पहुंचने में भारतीय मार्केट को लगभग 10 सालों का समय लग गया था.

चीन और जापान को पछाड़ आगे बढ़ा Share Market
इसके साथ ही भारतीय शेयर मार्केट (Share Market India) दुनिया का पांचवां सबसे मूल्यवान मार्केट बन गया है. इस वक्त दुनिया में सबसे मूल्यवान मार्केटों में पहले दो स्थानों पर अमेरिका के NYSE (New York Stock Exchange) और NASDAQ मार्केटों का नाम है जिसके बाद चीन के शंघाई स्टॉक एक्सचेंज (Shanghai Stock Exchange) और यूरोप के यूरोनेक्स्ट (Euronext) मार्केटों का नाम आता है. इससे पहले भारतीय शेयर मार्केट 8वें स्थान पर हुआ करता था लेकिन अब जापान के जापान एक्सचेंज ग्रुप (Japan Exchange Group), चीन के Shenzhen Stock Exchange और हांगकांग एक्सचेंज (Hong Kong Exchange) को पीछे छोड़ते हुए भारतीय शेयर मार्केट दुनिया का पांचवा मूल्यवान मार्केट बन गया है.

BSE और Nifty
आज इंट्राडे डील के दौरान BSE सेंसेक्स (BSE Sensex) में लगभग 305.44 अंकों की वृद्धि देखने को मिली जिसके बाद यह 66,479.64 अंकों के स्तर पर पहुंच गया है. सेंसेक्स ने इसी साल 15 सितंबर को 67,927 अंकों का नया रिकॉर्ड स्तर प्राप्त कर लिया था. फिलहाल सेंसेक्स अभी भी अपने अधिकतम स्तर से लगभग 2% दूर है. दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) में 141 अंकों का उछाल देखने को मिला था जिसके बाद यह 20,000 अंकों के स्तर को पार कर गया था.  
 
यह भी पढ़ें: शेयरों में आए उछाल की बदौलत फिर Top 20 में पहुंचे Gautam Adani!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

4 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago