होम / बिजनेस / ग्लोबल संकेतों के बीच आज बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर

ग्लोबल संकेतों के बीच आज बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 26.76 अंकों की बढ़त के साथ 78,520.30 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी 11.30 अंक चढ़कर 24,364.85 पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त अस्थिरता देखने को मिली. शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने दिन के दौरान वापसी की, लेकिन निवेशकों में सतर्कता साफ नजर आई. दिन के अंत में प्रमुख सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए, जो बाजार की अनिश्चित दिशा को दर्शाता है.

कारोबार की शुरुआत कमजोर रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स करीब 248 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 भी 60 अंकों से ज्यादा टूट गया. शुरुआती घंटे में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना रहा. हालांकि, दोपहर के बाद खरीदारी लौटी और बाजार हरे निशान में पहुंच गया. दिन के अंत में सेंसेक्स 26.76 अंकों की बढ़त के साथ 78,520.30 पर और निफ्टी 11.30 अंक चढ़कर 24,364.85 पर बंद हुआ.

होर्मुज संकट और महंगे तेल से बढ़ी चिंता

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, Strait of Hormuz में संभावित नाकेबंदी की खबरों ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया है. यह मार्ग दुनिया की तेल सप्लाई का अहम हिस्सा है. इसी बीच Brent Crude की कीमत फिर 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम उल्लंघन के आरोपों ने इस संकट को और गंभीर बना दिया है, जिसका सीधा असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा.

आज इन शेयरों पर रहेगा खास फोकस

आज के कारोबार में तिमाही नतीजों, डील्स और कॉर्पोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयर चर्चा में रह सकते हैं. HCL Technologies, Nestle India, Tata Elxsi, Persistent Systems और 360 ONE WAM आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिससे इन स्टॉक्स में तेज हलचल संभव है. वहीं TVS Motor Company ने Hyundai Motor के साथ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में साझेदारी की है, जबकि JSW Steel ने POSCO के साथ ओडिशा में बड़े स्टील प्रोजेक्ट के लिए जॉइंट वेंचर किया है. इसके अलावा AU Small Finance Bank 27 अप्रैल को फंड जुटाने और डिविडेंड पर विचार करेगा, Vedanta की डीमर्जर योजना 1 मई से लागू होगी, Ind-Swift Laboratories में बड़ी हिस्सेदारी बिक्री निवेशकों के लिए अहम संकेत है और RPP Infra Projects ने नए CEO की नियुक्ति की है, जिससे इन शेयरों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी.

तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक अनिश्चितता निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय करेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया का संकट कम नहीं होता, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है. भारतीय शेयर बाजार फिलहाल बाहरी कारकों के दबाव में है. हालांकि घरेलू स्तर पर मजबूत संकेत मिल रहे हैं, लेकिन वैश्विक तनाव के चलते निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

20 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago