✕

होम / बिजनेस / Yes Bank में मैज्योरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई विदेशी बैंकों ने दिखाई दिलचस्पी! शेयर में दिखी तेजी

Yes Bank में मैज्योरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई विदेशी बैंकों ने दिखाई दिलचस्पी! शेयर में दिखी तेजी

Yes Bank में मैज्योरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई विदेशी बैंकों और पीई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है. फिलहाल बैंक में सबसे ज्यादा 23.99 प्रतिशत हिस्सेदारी SBI की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यस बैंक (Yes Bank) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए दुनिया के कई बैंकों और कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है. इस खबर के बाद गुरुवार को यस बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. हालांकि बैंक का कहना है कि उसे हिस्सेदारी बेचने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से कोई सैद्धांतिक मंजूरी नहीं मिली है. तो चलिए जानते हैं आखिर विदेशी बैंकों की नजर यस बैंक पर क्यों अटकी है?

यस बैंक में एसबीआई की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी
फिलहाल, यस बैंक में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी (HDFC) बैंक, आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) की 33.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बैंक में एसबीआई की सबसे ज्यादा 23.99  प्रतिशत की हिस्सेदारी है. इसके अलावा बैंक में एफडीआई की 17.95 और एफपीआई की 10.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

इन विदेशी बैंक ने दिखाई दिलचस्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यस बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए पश्चिम एशिया और जापान के कई बैंकों ने दिलचस्पी दिखाई है. साथ ही कई पीई कंपनियों की भी इस पर नजर है. यस बैंक में 51.69 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की होड़ में फर्स्ट अबु धाबी बैंक पीजेएससी, मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप और सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप सबसे आगे हैं. यह डील 8 से 9.5 अरब डॉलर की हो सकती है. साथ ही कुछ पीई कंपनियों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है. 

अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं घरेलू बैंक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घरेलू बैंक यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं. 5 मार्च, 2020 को आरबीआई ने यस बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया था. इसके बाद भारतीय बैंकों ने इसे बचाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये झोंके थे. इसमें एसबीआई की हिस्सेदारी 6,050 करोड़ रुपये थी. 

शेयरों में दिखी तेजी
एसबीआई को यस बैंक में 48.2 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली थी, लेकिन पिछले 4 साल में उसने धीरे-धीरे बैंक में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है. इस बीच एक रेटिंग एजेंसी ने यस बैंक के आउटलुक को स्टेबल से पॉजिटिव कर दिया है. इससे बैंक के शेयरों में गुरुवार काफी तेजी देखी जा रही है. खबर लिखने तक यस बैंक का शेयर 4.81 प्रतिशत तेजी के साथ 26.16 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.  वहीं, सुबह ये 7 प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ 27.08 रुपये पर भी पहुंचा था. बैंक के शेयरों में इस साल 16 प्रतिशत की तेजी आई है, जिससे इसकी वैल्यूएशन 9.4 अरब डॉलर पहुंच गई है. 

इसे भी पढ़ें-कहीं Google पर नजर तो नहीं आ रही आपकी पर्सनल डिटेल, जानिए इसे हटाने का तरीका?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

17 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago