✕

होम / बिजनेस / रणबीर से रोहित-बुमराह तक कई सेलेब्रिटीज ने किया इस कंपनी में निवेश, आ रहा है 1750 करोड़ का IPO

रणबीर से रोहित-बुमराह तक कई सेलेब्रिटीज ने किया इस कंपनी में निवेश, आ रहा है 1750 करोड़ का IPO

करमतारा इंजीनियरिंग को बॉलीवुड और क्रिकेट की बड़ी हस्तियों का समर्थन मिला है, जिन्होंने इसके प्री-आईपीओ राउंड में कुल 106 करोड़ रुपये का निवेश किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, आमिर खान, फिल्म निर्माता करण जौहर और क्रिकेट स्टार्स रोहित शर्मा व जसप्रीत बुमराह ने पावर ट्रांसमिशन कंपनी करमतारा इंजीनियरिंग के प्री-आईपीओ राउंड में भारी निवेश किया है. यह कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन सेक्टर्स के लिए प्रॉडक्ट्स तैयार करने वाली एक बैकवर्ड इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरर है. आइए जानते हैं कंपनी में किस सेलेब्रिटी ने कितना निवेश किया है और इसके आईपीओ की पूरी रणनीति क्या है?

कितना-कितना हुआ निवेश  
पब्लिक डोक्युमेंट्स के अनुसार, कंपनी के प्रमोटर्स तनवीर सिंह और राजीव सिंह ने 310 रुपये प्रति शेयर की दर से 34,09,724 इक्विटी शेयर सेल किए, जिसकी कुल वैल्यू 106 करोड़ रुपये है.  इसमें-
- रणबीर कपूर ने 5 करोड़ रुपये निवेश कर 1,61,300 शेयर खरीदे  हैं.
- आमिर खान ने 4 करोड़ रुपये में 1,29,050 शेयर लिए हैं. 
- करण जौहर ने 1.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है.
- रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 करोड़ रुपये लगाकर 64,520-64,520 शेयर खरीदे हैं.

आईपीओ से जुटाएगी 1750 करोड़ रुपये  
करमतारा इंजीनियरिंग ने जनवरी 2025 में सेबी के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए हैं. प्रस्तावित आईपीओ में 1350 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल शामिल हैं. कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त 1050 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज चुकाने और जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन   
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 102.65 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 42.36 करोड़ रुपये था. कंपनी ने ड्राफ्ट पेपर्स में जानकारी दी है कि वह अब विंड एनर्जी सेक्टर में कदम रख रही है और इसके लिए एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जो विंड टर्बाइन के ट्यूबलर टावर बनाएगा. यह प्लांट वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में चालू होने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

20 minutes ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

37 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

बड़ी खबरें