होम / बिजनेस / Mamaearth Listing: इन्वेस्टर्स की उम्मीदें चकनाचूर, 2% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुई कंपनी!

Mamaearth Listing: इन्वेस्टर्स की उम्मीदें चकनाचूर, 2% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुई कंपनी!

लोगों को कंपनी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें थीं और लिस्टिंग के बाद लोगों की उम्मीदें चकनाचूर होती नजर आई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट में आज आखिरकार होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer Limited) के शेयरों को लिस्ट कर दिया गया. लेकिन दलाल स्ट्रीट (Share Market) पर कंपनी के शेयरों को 330 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट किया गया है और यह कीमत कंपनी के IPO से सिर्फ 2% ज्यादा है. आपको बता दें कि कंपनी के IPO में शेयरों की कीमत 324 रुपए प्रति शेयर निर्धारित की गई थी. 

Mamaearth ने तोड़ी इन्वेस्टर्स की उम्मीदें
ज्यादातर लोगों को कंपनी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें थीं और लिस्टिंग के बाद लोगों की उम्मीदें चकनाचूर होती नजर आई हैं क्योंकि कंपनी की लिस्टिंग IPO के मुकाबले सिर्फ 2% अधिक प्रीमियम पर की गई थी. लिस्टिंग से पहले ग्रे-मार्केट में होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer Limited) के शेयरों को 25 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट किया गया था. इसका मतलब ये है कि ग्रे-मार्केट में कंपनी के शेयरों में 8% जितनी वृद्धि देखने को मिली है. लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट मौजूद है. जब ग्रे-मार्केट में कंपनी के शेयरों के लिए जब बोली लगानी शुरू की गई तब इसका प्रीमियम केवल एक अंकों में पहुंच गया था. 

Mamaearth का IPO
होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer Limited) ने अपने IPO में 46 लाख शेयरों को 304-328 रुपए पर ऑफर किया था और इस IPO के माध्यम से कंपनी ने कुल 1701.44 करोड़ रुपए इकट्ठा किये थे. इस IPO में 365 करोड़ की कीमत वाले शेयरों को पहली बार ऑफर किया गया था और ऑफर-फॉर-सेल के माध्यम से 5.25 करोड़ इक्विटी शेयरों को भी ऑफर किया गया था. इस कंपनी का IPO 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच बोली लगाने के लिए खोला गया था. इस IPO को कुल 7.61 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था और इसमें सबसे बड़ा हिस्सा QIB (योग्य संस्थागत खरीदार) का था और इनके लिए आरक्षित हिस्से को कुल 11.50 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था. 

500 से ज्यादा शहरों में है कंपनी
गैर संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित किये गए हिस्से को 4.02 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित किये गए हिस्से को 1.35 गुना और कर्मचारियों के लिए आरक्षित किये गए हिस्से को 4.88 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था. आपको बता दें कि होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer Limited) की शुरुआत सबसे पहले 2016 में हुई थी और यह कंपनी पर्सनल केयर के उत्पादों को उपलब्ध करवाती है और फिलहाल देश के 500 से ज्यादा शहरों में कंपनी की मौजूदगी है.
 
यह भी पढ़ें: Zero Calorie Rice: शुगर और BP के पेशेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प, भारत में शुरू हुई खेती!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago