होम / बिजनेस / Mamaearth के IPO पर निवेशकों ने लुटाया प्यार, उम्मीद से ज्यादा मिलीं बोलियां
Mamaearth के IPO पर निवेशकों ने लुटाया प्यार, उम्मीद से ज्यादा मिलीं बोलियां
'शार्क टैंक इंडिया' की जज गजल अलघ और उनके पति वरुण अलघ ने 2016 में स्किन केयर कंपनी मामाअर्थ की शुरुआत की थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
स्किन केयर कंपनी मामाअर्थ (Mamaearth) के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस मिला है. इस आईपीओ का निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही IPO ओपन हुआ, बोली लगाने वालों की भीड़ उमड़ आई. अपने आखिरी दिन तक आईपीओ 7.60 गुना सब्सक्राइब हो गया था. Mamaearth का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुला था और 2 नवंबर को बंद हो गया. Mamaearth की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) 1,701 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लेकर आई है.
7 नवंबर को होगा आवंटन
होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) ने अपने IPO के लिए 2,88,99,514 शेयरों को बोली के लिए रखा था, जिसके बदल में उसे 21,97,73,878 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं हैं. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में कंपनी को 4.01 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है. जबकि रिटेल का कोटा 1.31 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है. IPO के तहत मामाअर्थ के शेयरों का आवंटन 7 नवंबर को होगा और लिस्टिंग 10 नवंबर को होने की उम्मीद है. कंपनी के IPO में प्राइज बैंड 308 से 324 रुपए प्रति शेयर रखा गया था.
2016 में हुई थी शुरुआत
मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer को रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' की जज गजल अलघ और उनके पति वरुण अलघ ने 2016 में शुरू किया था. वरुण और गजल अलघ के अलावा कंपनी के अन्य निवेशकों में Evolvence, Fireside Ventures, Stellaris Venture Partners, Snapdeal के फाउंडर कुणाल बहल, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और रोहित कुमार बंसल शामिल हैं. कंपनी फेशवॉश, शैम्पू, हेयर ऑयल जैसे टॉक्सिक फ्री प्रोडक्ट बनाती है. शिल्पा शेट्टी ने भी आईपीओ के जरिए कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची है.
Ashneer ने भी लगाया पैसा
मामाअर्थ के आईपीओ में अश्नीर ग्रोवर ने भी आवेदन किया है. रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने Mamaearth की पूरी टीम को उनके IPO के ओवरसब्सक्राइब होने के लिए बधाई देने के साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने भी मामाअर्थ के आईपीओ के लिए आवेदन किया है.
टैग्स