✕

होम / बिजनेस / Thank You बोलकर Maldives ने कर डाला कुछ ऐसा, भारतीय बोले - Aata Majhi Satakli 

Thank You बोलकर Maldives ने कर डाला कुछ ऐसा, भारतीय बोले - Aata Majhi Satakli 

मालदीव की जिस लीडर के बयान को लेकर पहले बवाल हुआ था, उसी ने फिर एक विवादास्पद पोस्ट किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चीन से नजदीकियां बढ़ा रहे मालदीव (Maldives) ने हाल ही में भारत को धन्यवाद कहा था. दरअसल, तनाव के बावजूद भारत ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए मालदीव को आवश्यक वस्तुओं के निर्यात पर सहमति जताई थी. इसके जवाब में मालदीव के विदेश मंत्री ने भारत को धन्यवाद देते हुए कहा था कि यह लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है. हालांकि, अब मालदीव की तरफ से फिर कुछ ऐसा किया गया है, जिससे भारतीयों का पारा हाई हो गया है. 

आलोचना पर पोस्ट डिलीट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना (Mariyam Shiuna) ने विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) को निशाना बनाने के फेर में भारतीय तिरंगे का मजाक उड़ाया है. उन्होंने एमडीपी के पोस्टर में अशोक चक्र जैसे प्रतीक को भारत से जोड़ते हुए एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट को लेकर जैसे ही उनकी आलोचना शुरू हुई, पूर्व मंत्री ने पोस्ट डिलीट कर दिया. मरियम के इस पोस्ट पर भारतीयों ने जमकर आपत्ति जताई. बाद में उन्हें इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी.  

गलती से हो गई गलती
मालदीव की पूर्व मंत्री ने आलोचना के बाद कहा - मैं अपनी एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बात करना चाहती हूं. इस पोस्ट ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है और कई लोगों ने इसकी आलोचना की. मैं अपनी इस पोस्ट के चलते हुए किसी भी भ्रम या उकसावे लिए ईमानदारी से माफी मांगती हूं. उन्होंने आगे कहा कि मेरे ध्यान में लाया गया कि एमडीपी को लेकर मेरी प्रतिक्रिया में इस्तेमाल की गई छवि भारतीय ध्वज से मिलती-जुलती है. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ और मुझे इसके कारण हुई किसी भी गलतफहमी के लिए खेद है.

ये भी पढ़ें - अनिल अंबानी की जुबां पर क्यों होगा बस यही तराना...'कुछ ना कहो, कुछ भी ना कहो'?

देश का कराया नुकसान
मरियम शिउना वही हैं, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी और इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था. उन्हीं की टिप्पणी के चलते मालदीव को बड़े पैमाने पर नुकसान भी उठाना पड़ा है. दरअसल, पर्यटन पर निर्भर इस देश से भारतीय पर्यटकों ने दूरी बना ली है. मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय पर्यटकों की संख्या में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है. पिछले साल यानी 2023 में 4 मार्च तक 41,054 भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की यात्रा की थी. जबकि इस साल 2 मार्च तक मालदीव जाने वाले भारतीयों की संख्या केवल 27,224 रही. 

अब तेजी से बदल रहे हालात  
मालदीव की इकॉनमी में भारतीय पर्यटकों का 11% योगदान बताया जाता है. कोरोना के बाद भी भारतीय टूरिस्ट वहां काफी पहुंचे थे. भारत और मालदीव के रिश्ते वहां की पिछली सरकार में काफी अच्छे रहे थे. दोनों देशों के बीच अच्छा-खासा कारोबार होता रहा है. पिछले साल सितंबर तक भारत ने 41.02 करोड़ डॉलर का निर्यात किया था. जबकि मालदीव से उसका आयात 61.9 लाख डॉलर था. पिछले कुछ सालों में मालदीव के साथ हमारे व्यापार में लगातार इजाफा हुआ है, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है. बता दें कि मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर टिकी हुई है. यहां के द्वीपों की अर्थव्यवस्था भी पर्यटन पर ही निर्भर है. इस देश की अर्थव्यवस्था में राष्ट्रीय आय का एक चौथाई से अधिक हिस्सा पर्यटन से आता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मेघना छेत्री ने शुरू किया Amã Foods, GI टैग वाले खाद्य उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय किसानों से सीधे उत्पाद खरीदकर उनकी भौगोलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखते हुए ग्राहकों तक पहुंचाएगी.

55 minutes ago

सालभर में 80% महंगी हुई हल्दी, ₹24,500 के पार पहुंचे वायदा भाव; आगे भी तेजी के आसार

हल्दी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच जिन किसानों ने अपनी उपज का भंडारण कर रखा है, वे आगे और ऊंचे भाव मिलने की उम्मीद में फिलहाल बिक्री से बच रहे हैं. इससे बाजार में उपलब्ध आपूर्ति सीमित रह सकती है.

1 hour ago

₹8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले में YES Bank को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

यस बैंक AT-1 बॉन्ड मामले का फैसला सिर्फ संबंधित निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेक्टर के लिए भी अहम है. यह मामला बैंक के संकट के दौरान बॉन्डधारकों के अधिकारों और पुनर्गठन प्रक्रिया में अपनाए जाने वाले कदमों से जुड़ा है.

2 hours ago

IRFC Q2 Results: सितंबर तिमाही में ₹1,958 करोड़ का मुनाफा, ₹1.15 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

IRFC के तिमाही नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व (Revenue from Operations) बढ़कर ₹7,866.41 करोड़ हो गया.

3 hours ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सालभर में 80% महंगी हुई हल्दी, ₹24,500 के पार पहुंचे वायदा भाव; आगे भी तेजी के आसार

हल्दी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच जिन किसानों ने अपनी उपज का भंडारण कर रखा है, वे आगे और ऊंचे भाव मिलने की उम्मीद में फिलहाल बिक्री से बच रहे हैं. इससे बाजार में उपलब्ध आपूर्ति सीमित रह सकती है.

1 hour ago

मेघना छेत्री ने शुरू किया Amã Foods, GI टैग वाले खाद्य उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय किसानों से सीधे उत्पाद खरीदकर उनकी भौगोलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखते हुए ग्राहकों तक पहुंचाएगी.

55 minutes ago

₹8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले में YES Bank को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

यस बैंक AT-1 बॉन्ड मामले का फैसला सिर्फ संबंधित निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेक्टर के लिए भी अहम है. यह मामला बैंक के संकट के दौरान बॉन्डधारकों के अधिकारों और पुनर्गठन प्रक्रिया में अपनाए जाने वाले कदमों से जुड़ा है.

2 hours ago

Nutanix ने फैज शाकिर को एशिया पैसिफिक और जापान क्षेत्र की बिक्री का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

शाकिर इस क्षेत्र में कंपनी की रणनीति, बाजार विस्तार, पार्टनर नेटवर्क और ग्राहक आधार को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे.