✕

होम / बिजनेस / पुतिन की भारत यात्रा से पहले रूस का बड़ा कदम, असैन्य परमाणु सहयोग पर नए समझौते को मंजूरी

पुतिन की भारत यात्रा से पहले रूस का बड़ा कदम, असैन्य परमाणु सहयोग पर नए समझौते को मंजूरी

राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा भारत और रूस के बीच चल रही सामरिक साझेदारी को नए आयाम देने वाली साबित हो सकती है. असैन्य परमाणु ऊर्जा, रक्षा सहयोग और व्यापारिक रिश्तों पर होने वाले संभावित समझौते दोनों देशों के भविष्य के संबंधों को और मजबूत करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत-रूस संबंधों को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से ठीक पहले असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग से जुड़े एक नए समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दे दी है. दो दिनों की इस राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर कई अहम समझौते होने की उम्मीद है.

परमाणु ऊर्जा में सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूसी मंत्रिमंडल ने भारत के साथ असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी को और गहरा करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर की इजाजत दे दी है. तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु संयंत्र में कई रिएक्टरों के निर्माण में शामिल रोसाटॉम को भारतीय प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक समझौता करने का अधिकार दिया गया है. रोसाटॉम प्रमुख छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) समेत उन्नत तकनीकी सहयोग के प्रस्ताव भी लेकर नई दिल्ली पहुंचे हैं.

रक्षा सहयोग पर आज होगी अहम मंत्रिस्तरीय बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलौसोव गुरुवार को 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में शामिल होंगे. चर्चा का केंद्र एस-400 मिसाइल सिस्टम की अतिरिक्त आपूर्ति, अन्य सैन्य हार्डवेयर और रक्षा तकनीक सहयोग होगा. बढ़ते व्यापारिक सहयोग के बीच फार्मा, कृषि और उपभोक्ता वस्तुओं के भारतीय निर्यात में वृद्धि की भी उम्मीद है.

मोदी-पुतिन मुलाकात: द्विपक्षीय समीकरणों पर होगी व्यापक चर्चा

राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्वागत में रात्रिभोज देंगे. अगले दिन दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय बातचीत होगी. इसके बाद वे मिलकर भारत मंडपम में उद्योग जगत के साथ बातचीत करेंगे. पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी देंगे और राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करेंगे.

RT इंडिया चैनल लॉन्च करेगा रूस

अपनी यात्रा के दौरान पुतिन 'RT इंडिया' समाचार चैनल के प्रसारण की भी शुरुआत करेंगे. यह चैनल भारत और दक्षिण एशिया की भू-राजनीति व वैश्विक दृष्टिकोण पर केंद्रित होगा और इसे नोएडा फ़िल्म सिटी में स्थापित आधुनिक स्टूडियो से प्रसारित किया जाएगा.

अमेरिकी प्रतिबंध और तेल आपूर्ति पर भी फोकस

शिखर वार्ता में रूस से कच्चे तेल की भारत द्वारा बढ़ी खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव की भी समीक्षा की जाएगी. रूस ने संकेत दिया है कि पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण कुछ समय के लिए तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद वह भारत को आपूर्ति बढ़ाने के लिए विकल्प तलाश रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

2 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

2 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

4 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.