✕

होम / बिजनेस / रेलवे में बड़ा निवेश: मोदी कैबिनेट ने ₹24,634 करोड़ के 4 प्रोजेक्ट्स को दी हरी झंडी

रेलवे में बड़ा निवेश: मोदी कैबिनेट ने ₹24,634 करोड़ के 4 प्रोजेक्ट्स को दी हरी झंडी

रेलवे के इन चार बड़े प्रोजेक्ट्स से न केवल देश के रेल नेटवर्क का विस्तार होगा, बल्कि पर्यटन, उद्योग और पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार यानी 07 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में 24,634 करोड़ रुपये की लागत वाले चार बड़े रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुल 18 जिलों को कवर किया जाएगा. इन प्रोजेक्ट्स से रेलवे नेटवर्क में 894 किलोमीटर की नई लाइनें जुड़ेंगी.

शामिल चार रेलवे परियोजनाएं

1. वर्धा–भुसावल (महाराष्ट्र): तीसरी और चौथी लाइन – 314 किलोमीटर
2. गोंदिया–डोंगरगढ़ (महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़): चौथी लाइन – 84 किलोमीटर
3. वडोदरा–रतलाम (गुजरात, मध्य प्रदेश): तीसरी और चौथी लाइन – 259 किलोमीटर
4. इटारसी–भोपाल–बीना (मध्य प्रदेश): चौथी लाइन – 237 किलोमीटर

18 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

ये परियोजनाएं कुल 3,633 गांवों को जोड़ेंगी, जिनकी आबादी लगभग 85.84 लाख है. इनमें से दो आकांक्षी जिले विदिशा (मध्य प्रदेश) और राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) भी शामिल हैं.
बेहतर रेल कनेक्टिविटी से स्थानीय उद्योगों को बल, रोजगार के अवसर और लोगों के जीवन स्तर में सुधार होने की उम्मीद है.

पर्यटन और माल ढुलाई दोनों को मिलेगा लाभ

सरकार के मुताबिक, इन परियोजनाओं से देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सांची, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, भीमबेटका रॉक शेल्टर, हजारा फॉल्स और नावागांव नेशनल पार्क तक रेल पहुंच आसान होगी. वहीं, यह मार्ग कोयला, सीमेंट, स्टील, कंटेनर, खाद्यान्न और फ्लाई ऐश जैसी सामग्रियों की ढुलाई के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा.

पर्यावरण और अर्थव्यवस्था दोनों को लाभ

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर सालाना 78 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई संभव होगी. इसके साथ ही देश की लॉजिस्टिक लागत में कमी, तेल आयात में 28 करोड़ लीटर की बचत और 139 करोड़ किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन में कमी आएगी. यह पर्यावरणीय लाभ छह करोड़ पेड़ लगाने के बराबर माना जा रहा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

12 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

16 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

21 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago