✕

होम / बिजनेस / भारत-ब्रिटेन रिश्तों में बड़ा विस्तार: 47 करोड़ डॉलर का रक्षा सौदा, FTA पर सहमति

भारत-ब्रिटेन रिश्तों में बड़ा विस्तार: 47 करोड़ डॉलर का रक्षा सौदा, FTA पर सहमति

भारत और ब्रिटेन ने आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और हरित तकनीक को प्रोत्साहित करने के लिए महत्त्वपूर्ण खनिज उद्योग गिल्ड की स्थापना करने का भी निर्णय लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारत और ब्रिटेन के संबंधों को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर की मुंबई में अहम बैठक हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने रणनीतिक आर्थिक सहयोग, रक्षा साझेदारी, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और महत्त्वपूर्ण खनिजों जैसे विविध क्षेत्रों में सहयोग को गहराने पर जोर दिया. बैठक के परिणामस्वरूप 12 से अधिक द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें लगभग 47 करोड़ डॉलर का रक्षा अनुबंध और मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर बनी सहमति प्रमुख रही.

रक्षा सहयोग में बड़ा अनुबंध

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देशों के बीच 46.8 करोड़ डॉलर (35 करोड़ पाउंड) का एक अहम अनुबंध हुआ है जिसके तहत ब्रिटेन भारत को हल्के मल्टी-रोल मिसाइल की आपूर्ति करेगा. इसके अलावा 33.3 करोड़ डॉलर के अगले चरण में नौसेना के जहाजों के लिए बिजली चालित इंजन विकसित करने में सहयोग होगा.

मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने 24 जुलाई को चेकर्स में हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “वैश्विक अनिश्चितता के समय भारत और ब्रिटेन की साझेदारी वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति का महत्त्वपूर्ण स्तंभ है.”

‘अभूतपूर्व क्षण’ बताया स्टार्मर ने

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर ने कहा कि भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर “एक अभूतपूर्व क्षण” है. उन्होंने कहा कि इससे शुल्क में कमी आएगी, बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी और रोजगार के नए अवसर बनेंगे. स्टार्मर ने यह भी कहा कि भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और ब्रिटेन इस यात्रा में भागीदार बनने को तैयार है.

संयुक्त आर्थिक व्यापार समिति का गठन

दोनों देशों ने आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त आर्थिक व्यापार समिति के गठन का निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “प्रधानमंत्री स्टार्मर की यात्रा नई ऊर्जा और व्यापक दृष्टिकोण का प्रतीक है.”

ब्रिटेन में भारतीय निवेश से नए अवसर

लंदन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन को 1.3 अरब पाउंड की 64 भारतीय निवेश परियोजनाएं मिली हैं, जिनसे लगभग 6,900 नई नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है.

तकनीकी और खनिज सहयोग को नया आयाम

भारतीय अधिकारियों के अनुसार, दोनों देशों ने अत्याधुनिक शोध एवं विकास केंद्र स्थापित करने पर सहमति जताई है, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जलवायु परिवर्तन जैसे विषय शामिल होंगे. साथ ही, इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स धनबाद में महत्त्वपूर्ण खनिज आपूर्ति व्यवस्था वेधशाला का दूसरा चरण शुरू किया गया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

18 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

29 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

44 minutes ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

11 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

44 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

18 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

29 minutes ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

17 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

15 hours ago