✕

होम / बिजनेस / इन शेयरों से नजदीकी आपको मुनाफे से कर सकती है दूर, इसलिए आज दूरी ही अच्छी!

इन शेयरों से नजदीकी आपको मुनाफे से कर सकती है दूर, इसलिए आज दूरी ही अच्छी!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनसे आज दूरी बनाए रखने में ही भलाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में बड़े दिनों के बाद कल बड़ी छलांग देखने को मिली. दरअसल, कल रिलायंस की वार्षिक आम बैठक थी. इसमें मुकेश अंबानी ने रिलायंस की मजबूत छवि पेश की, जिसका असर संपूर्ण शेयर मार्केट पर भी देखने को मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 349.05 अंकों की तेजी के साथ 82,134.61 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह बढ़त 500.27 अंकों तक पहुंच गई थी. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी  99.60 अंक चढ़कर 25,151.95 पर पहुंच गया. निफ्टी का यह ग्रीन ज़ोन वाला लगातार 11वां सत्र था.  

इनमें तेजी के संकेत
चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं. शेयर बाजार के लिए शुक्रवार यानी आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें तो Coforge, Protean eGov Technologies, Emami, Max Financial Services और Lupin में आज उछाल का सकता है. कहने का मतलब है कि उनके भाव चढ़ सकते हैं. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों की झोली में कुछ मुनाफा भी आ सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें गिरावट संभव 
इसी तरह, MACD ने Polyplex Corporation, Thyrocare Technologies, Kaynes Technology, Century Enka, Venky's (India) Ltd और Safari Industries में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी आज तेजी से ज्यादा मंदी के संकेत वाले शेयरों की संख्या अधिक हैं. MACD के संकेत का मतलब है कि आज इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें मजबूत खरीदारी
आखिरी में उन स्टॉक्स के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Concord Biotech, L&T Tech,  Whirlpool India, GSPL, Godfrey Philips, PNB Housing और Bajaj Finserv का नाम शामिल है. इन शेयरों का 52 वीक का हाई लेवल पार हो गया है, जो तेजी का संकेत देता है. Concord Biotech के शेयर कल 5 प्रतिशत से अधिक के उछाल के साथ 1,707 रुपए पर बंद हुए थे. लिहाजा आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago